झारखंड में BJP नेता की संदिग्ध मौत, दो सगी बहनों से की थी शादी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

BJP Leader Death: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता की मौत की खबर से खलबली मच गई। भाजपा नेता की संदिग्ध मौत परिवार ने पत्नियों पर गंभीर आरोप लगाए।
bjp amrut das death dhanbad jharkhand
भाजपा नेता अमृत दास (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Leader Amrut Das Death: झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनबाद से गोविंदपुर थाना क्षेत्र से भाजपा (BJP) के एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की मौत हो गई। भाजपा नेता की संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर परिजनों ने संदेह जताया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने भाजपा नेता के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी के साथ बाज़ार जाने के बाद विवाद शुरू हुआ

गांव वालों का कहना है कि यह घटना अमृत दास के अपनी दूसरी पत्नी के साथ बाजार जाने के एक दिन बाद हुई। इस घटना के बाद, घर के अंदरूनी कलह और विवाद बढ़ गया। इसी तनाव के चलते यह रहस्यमयी घटना सामने आई। फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

गोविंदपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज, विष्णु राउत ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। हालांकि, शव पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं। अब तक, किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मौत का सही कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मौत है या हत्या। फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर संभव पहलू से जांच कर रही है।

परिवार का आरोप: दोनों पत्नियों ने मिलकर रची हत्या की साजिश

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि अमृत दास ने दो सगी बहनों से शादी की थी, और दोनों पत्नियों के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। मृतक अमृत दास की मां और बहन ने दोनों पत्नियों पर संदेह जताया है। मृतक की मां ने दोनों पत्नियों पर उसके साथ मारपीट करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिवार वालों का कहना है कि यह अपराध घरेलू विवाद के चलते किया गया। इस बीच, मृतक की बहन का बयान भी सामने आया है। मृतक की बहन ने बताया कि, वह मेरा इकलौता भाई था। दोनों सौतनें किसी बात पर आपस में झगड़ पड़ीं। फिर उन्होंने मेरे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी, और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com