- Hindi News »
- Jharkhand »
- Riot Like Situation After Stone Pelting On Mangala Procession In Hazaribagh Jharkhand
एक और जुलूस एक और पथराव…रामनवमी से पहले हजारीबाग के सौहार्द को घाव, लाठियों और आंसू गैस ने कंट्रोल किए हालात
रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग में निकाले गए दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पथराव की घटना जामा मस्जिद चौक पर हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
- Written By: अभिषेक सिंह

हजारीबाग में मंगला जुलूस पर पथराव (सोर्स- सोशल मीडिया)
रांची: रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग में निकाले गए दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पथराव की घटना जामा मस्जिद चौक पर हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
शहर में देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए देर रात ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल है।
जानिए कैसे हुई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, मंगला जुलूस देर रात निकाला गया था। जुलूस जब जामा मस्जिद चौक के पास अग्रवाल हैंडलूम के पास पहुंचा तो जुलूस में शामिल लोग लाठी खेल रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर गिरा। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। वहीं, हंगामे के दौरान दोनों तरफ से तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।
सम्बंधित ख़बरें
गैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
अमरावती: ‘यह बच्चू नहीं, बिच्छू है’; विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप
अमरावती में लोहे के गटर और वरुड में टावर की बैटरी चोरी; साइड न देने पर दो गुटों में मारपीट
अमरावती सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस ने उजागर किए पांचों दरिंदों के नाम; भानखेड़ा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
करनी पड़ी हवाई फायरिंग
घटना की सूचना मिलते ही सअनि अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद, डीएसपी अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी भीड़ को संभालने में जुटे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार बार हवा में फायरिंग करनी पड़ी।
स्थिति नियंत्रण में है एसपी अरविंद कुमार सिंह ने खुद घटना की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को शांत कराने में जुटी रही। हजारीबाग में रामनवमी से पहले और होली के बाद मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने की परंपरा है। दूसरे मंगला जुलूस के दौरान यह घटना हुई। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच कर रही है। घटना के वक्त जुलूस में गाने बज रहे थे और लोग लाठी चला रहे थे।
क्या है मंगला जूलूस का इतिहास
100 साल पुराना है हजारीबाग में रामनवमी हजारीबाग में रामनवमी मनाने का इतिहास सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां पहली बार वर्ष 1918 में छह लोगों ने मिलकर जुलूस निकाला था। मंगला जुलूस की बात करें तो इसकी शुरुआत 1963 में मंगला जुलूस पूजा के रूप में कुम्हारटोली मोहल्ले से हुई थी।
झारखंड की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के अनुसार शहर के कुम्हारटोली से रामनवमी का जुलूस निकाला जाता था। तब प्रसाद की थाली, महावीरी झंडा और दो ढोल के साथ जुलूस निकाला जाता था। जानकार बताते हैं कि पहली बार जुलूस संध्या के समय निकाला जाता था। बड़े अखाड़े में करीब 40 अखाड़े जुटते थे। इसके बाद 40-50 फीट ऊंचे दर्जनों झंडों के साथ जुलूस बड़ा बाजार एक नंबर टाउन थाना के सामने कर्जन मैदान के मुख्य द्वार से मैदान तक पहुंचता था।
Riot like situation after stone pelting on mangala procession in hazaribagh jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














