-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Naxalite Conspiracy Failed In Jharkhand Kolhan Explosives Recovered From Forest
झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
झारखंड में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इसके पहले भी भारी मात्रा में विस्फोटक पाया गया था।

पुलिस द्वारा बरामद विस्फोटक, फोटो: सोशल मीडिया
Jharkhand Naxal: झारखंड के सारंडा-कोल्हान के जंगलों में पुलिस और सुरक्षा बलों का संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और जगुआर की टीमें एक साथ जंगलों में सघन अभियान चला रही हैं। इसी सिलसिले में झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।
चाईबासा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चाईबासा और सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने 19 जुलाई से सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
विस्फोटक सामग्राी में क्या हुआ बरामद?
आज यानी 20 जुलाई को टोकलो और कुचाई थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चौदह शक्तिशाली आईईडी, देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, बारूदी पाउडर और विस्फोटक सामग्री रखने में इस्तेमाल होने वाले स्टील कंटेनर बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
आज की ताजा खबर 1 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी
आज दि-20.07.25 को चाईबासा पुलिस,सरायकेला-खरसावां पुलिस,CRPF,JJ द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान टोकलो एवं सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई @jhar_governor @JharkhandCMO @HMOIndia @JharkhandPolice @Michaelraj_ips @crpfindia @CRPF_Jharkhand @SaraikelaPolice @DC_chaibasa pic.twitter.com/6Lj0UaLmNV — Chaibasa Police (@ChaibasaPolice) July 20, 2025
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा कायम रहे।
यह भी पढ़ें: पंजाब की कमान नकारे नेता के हाथ में, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही- अनुराग ठाकुर
इसके पहले भी मिले हैं विस्फोटक
आपको बता दें कि इसके पहले 4 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए थे। इसके पहले 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आस-पास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर जब्त किए गए थे और 18 जून को जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए थे।
आईएएनएस इनपुट के साथ
Naxalite conspiracy failed in jharkhand kolhan explosives recovered from forest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














