14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
JPSC Protest Ranchi Update: रांची में 16 दिनों से जारी JPSC छात्र आंदोलन पर बड़ी खबर सामने आई है। हेमंत सोरेन सरकार और छात्रों के बीच सहमति बन गई है। 14वीं JPSC रद्द करने, CID जांच का आश्वासन मिला है।
- Written By: अमन मौर्या
रांची का JPSC छात्र आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)
JPSC Prelims Cancellation Update: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 16 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, विरोध कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। पहली बातचीत के बाद छात्रों की कई मांगों पर सोरेन सरकार की तरफ से सकारात्मक रुख सामने आया है। हालांकि, सरकार के इन फैसलों पर अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, आंदोलन कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी मांग 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना था। अब इस मांग पर छात्रों और राज्य सरकार के बीच आम सहमति बनने की खबर सामने आई है। सिविल सेवा परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र लगातार राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से इसकी स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।
सरकार से मिला 90 दिन में जांच का आश्वासन
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में छात्रों और सरकार के बीच परीक्षा से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ED से कराने पर सहमति बनी है। साथ ही मामले की जांच पर CID द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का आश्वासन सरकार द्वारा दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार द्वारा 90 दिनों के भीतर CID जांच पूरी कराने का आश्वासन मिला है। एजेंसी, छात्रों द्वारा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज के आधार पर जांच आगे करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
सरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए बनेगी स्पेशल कमेटी
बता दें, प्रदर्शनकारी छात्रों का मुख्य मुद्दा केवल 14वीं JPSC परीक्षा नहीं है, वे राज्य की भर्ती परीक्षाओं से संबंधित पूरी व्यवस्था में पर्याप्त सुधार की मांग कर रहे हैं। इसके मद्देनजर झारखंड सरकार JPSC रिफॉर्म के लिए एक विशेष कमेटी बनाने की भी तैयारी में है। इस कमेटी में छात्र प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को शामिल किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
सरकार के औपचारिक घोषणा का इंतजार
बता दें, रांची में JPSC-JSSC परीक्षा मामले पर सरकार और छात्रों के बीच लगातार कई बैठकों का दौर चला है। सरकार के सामने छात्रों ने अपनी कई मांगें और साक्ष्य रखे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, कई दौर की बातचीत के बाद अब छात्रों की मांगों पर सरकार द्वारा सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ED जांच, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और कमेटी गठन जैसे निर्णयों की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
