बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल

JPSC Protest: रांची में JPSC-JSSC कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल के बीच तबीयत बिगड़ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
jpsc ranchi students protest devendra nath mahto hunger strike
देवेंद्र नाथ महतोसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

JSSC Protest Devendra Nath Mahto: झारखंड में JPSC-JSSC पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले 3 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है, जिससे आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। राज्य भर से युवा उनके आंदोलन में शामिल हो रहे है। प्रदर्शन क्षेत्र में छात्रों के परिजन भी आगे आ रहे है।

बुधवार यानी 05 अगस्त को इस आंदोलन के 12 दिन पूरे हो चुके है। इन दिनों झारखंड में भारी बारिश हो रही है, लेकिन युवा और देवेंद्र नाथ महतो अपने प्रदर्शन स्थल से हटने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में भारी बारिश में छात्रों के पास न तो सिर ढकने के लिए कोई छत है ना कोई टेंट। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक के पास एक मंच था, लेकिन यहां रांची में जमीन पर लेटे आंदोलनकारियों के पास कुछ नहीं है।

बारिश में डटे छात्र

खुले मैदान में सिर्फ एक पाल के सहारे छात्र अपने आंदोलन में डटे हुए है। इस प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भारी बारिश में देवेंद्र नाथ महतो ने अपना स्थान नहीं छोड़ा और छात्र उनसे बारिश से बचाने की कोशिश में जुटे है।

jpsc ranchi students protest devendra nath mahto hunger strike
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?

देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

इस बीच, देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी बिगड़ गई है। भूख हड़ताल के साथ-साथ बारिश में भीगने से उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उनका बल्ड प्रेशर और शुगर लेवल काफी गिर गया है। शरीर में तेज दर्द, थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या बढ़ रही है। डॉक्टरों की सलाह और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें IV ड्रिप लगाई गई है।

झारखंड सरकार से की मांग

देवेंद्र नाथ महतो ने साफ कहा है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक झारखंड सरकार युवाओं की जायज मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं देती और JPSC व JSSC में कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं करती।

jpsc ranchi students protest devendra nath mahto hunger strike
अभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संघर्ष किसी खास व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं और उनके परिवारों के भविष्य और सम्मान की लड़ाई है। विरोध स्थल पर युवाओं और अभिभावकों की लगातार बढ़ती भीड़, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर राज्य के युवाओं की गहरी चिंता और आक्रोश को दिखाती है।

JPSC गड़बड़ी मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार

इस बीच, झारखंड CID ने मंगलवार को JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की चल रही जांच के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। अब कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14 हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com