-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jmm Calls Bjp Sankalp Patra A Thug Letter Election Activities Intensify In Jharkhand
JMM ने BJP के संकल्प पत्र को बताया ठग पत्र, झारखंड में चुनावी गहमागहमी तेज
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार, 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के 'संकल्प पत्र' को ‘झूठ, लूट और ठग पत्र’ करार देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव परिणाम से 20 दिन पहले ही हार स्वीकार कर ली है।

झामुमो और भाजपा (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार, 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को ‘झूठ, लूट और ठग पत्र’ करार देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव परिणाम से 20 दिन पहले ही हार स्वीकार कर ली है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा की योजनाओं की आलोचना की और दावा किया कि भाजपा ने जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज किया है।
भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की ‘मैय्या सम्मान योजना’ के तहत लाभार्थियों को 2,500 रुपये मिलेंगे, जबकि भाजपा की ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत केवल 2,100 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “वे झारखंड में पांच लाख नौकरियों का हिसाब मांग रहे हैं। क्या उन्होंने 11 साल में 22 करोड़ नौकरियां दी हैं? केवल दो करोड़ नौकरियों के आंकड़े बताएं।”
भट्टाचार्य ने भाजपा के संकल्प पत्र में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने पहले ही एसटी को 28 प्रतिशत, एससी को 26 प्रतिशत और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का आश्वासन दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ओबीसी कोटा 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
यह भी पढ़ें – मारबो धनुष बान से, कमलवा जैतव मुरझाय! JMM का चुनावी पोस्टर बना चर्चा का विषय
वहीं, झामुमो के सहयोगी दल कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को ‘फरेब पत्र’ करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा का घोषणापत्र जनता को धोखा देने के लिए है। उन्होंने कहा, “झारखंड की जनता सतर्क हो गई है और झूठे वादों के जाल में नहीं फंसेगी। गठबंधन अपने काम की बदौलत सत्ता में बना रहेगा।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शाह ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया और इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। ठाकुर ने कहा, “गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा की है। अगर स्थिति खराब है, तो उन्हें जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए।” इस प्रकार, झारखंड की राजनीतिक गतिविधियों में भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जो आगामी चुनावों के लिए माहौल को और गरमा सकती है।
यह भी पढ़ें – पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से नहीं है कोई संबंध
Jmm calls bjp sankalp patra a thug letter election activities intensify in jharkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
Jul 12, 2026 | 10:17 PMआगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PMExplainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
Jul 12, 2026 | 10:14 PMमुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
Jul 12, 2026 | 10:13 PMIndian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 12, 2026 | 10:01 PMHAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
Jul 12, 2026 | 09:52 PMIndian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Jul 12, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM














