- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand High Court Stays Arrest Of Rahul Gandhi
गिरफ्तारी से बच गए राहुल गांधी, मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश
झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर रोक लगा दी है। अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया है।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
रांचीः अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड की चाईबासा कोर्ट ने मानहानि के केस में राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था, जिसके बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले में हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
यह मामला 2018 का है, जब अमित शाह भाजपा अध्यक्ष थे और राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे। कांग्रेस अधिवेशन में गांधी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा ही केवल एक ऐसी पार्टी है, जो हत्यारे को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकती है। मामले में भाजपा नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
चाईबासा कोर्ट ने जारी किया था गैरजमानती वारंट
शिकायतकर्ता अधिवक्ता विनोद कुमार साहू के अनुसार, “चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उससे बचने के लिए राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को किसी दूसरी जगह कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इस पर राहुल गांधी का पक्ष रख रहे वकील ने कहा कि कोई तारीख उन्हें सूट नहीं कर रही है। इसपर कोर्ट ने कहा कि जो तारीख सूट कर रही हो हमें बताइए। इस तरह 6 अगस्त की तारीख तय की गई।
सम्बंधित ख़बरें
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
6 अगस्त को झारखंड के चाईबासा जाएंगे राहुल गांधी
विनोद कुमार साहू ने आगे बताया कि राहुल गांधी के वकील ने NBW से राहत पाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया। कोर्ट ने एक अंडरटेकिंग देने को कहा। तब राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता ने अंडरटेकिंग दी कि 6 अगस्त को वे चाईबासा कोर्ट में उपस्थित रहेंगे और कोर्ट का सहयोग करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी को 6 अगस्त तक गिरफ्तारी से राहत मिल गई। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता बताया, “मामला यह है कि 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में एक बयान दिया था, उस समय वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उस समय अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
‘हत्यारा नहीं बन सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष’
राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता और कांग्रेस के लोग किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। भारतीय जनता पार्टी में हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और हत्यारे को भारतीय जनता पार्टी के लोग ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकते हैं। इससे आहत होकर मेरे मुवक्किल भाजपा नेता प्रताप कुमार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
Jharkhand high court stays arrest of rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













