Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने घोषित किया तीन दिवसीय राजकीय शोक

Shibu Soren Death News :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में 4 से 6 अगस्त तक राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित रहेगी।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Aug 04, 2025 | 03:24 PM

 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Three Day State Mourning Declared: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य में 4 से 6 अगस्त तक राजकीय शोक रहेगा, इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।

झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने उनके सम्मान में 4 और 5 अगस्त को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, जो 7 अगस्त तक चलने वाला था। शोक स्वरूप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शिबू सोरेन के निधन की सूचना देते हुए सदन की कार्यवाही को स्थगित करने की घोषणा की। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि स्पीकर के कक्ष में सभी दलों के विधायकों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी से अपने पुराने लिव इन रिलेशनशिप को छिपाना धोखा, हाईकोर्ट ने 50 लाख की एलिमनी

Padma Awards 2026: ‘हीमैन’ को पद्म विभूषण तो ‘हिटमैन’ को पद्म श्री, जानिए किन 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

जज ने पत्नी की हत्या की दी सुपारी…दो लाख में शूटर किए हायर, 3 बदमाश गिरफ्तार

बाप और भाई ने उठाई बेटी की अर्थी…गांव में नहीं मिले चार कंधे, क्या है कलेजा चीर देने वाले VIDEO की कहानी?

 शाम 4:30 रांची पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम लगभग 4.30 बजे रांची पहुंचेगा। झारखंड सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि उनका अंतिम संस्कार कहां और कब किया जाएगा। शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे, कई बार सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे। 81 वर्षीय सोरेन का निधन नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार की सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें : आदिवासी परिवार का शिवचरण कैसे बना ‘दिशोम गुरु’? जानें शिबू सोरेन की पूरी कहानी

किडनी की बीमारी से पीड़ित थे शिबू सोरेन

बीते 18 जून को शिबू सोरेन होने के बाद ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। कुछ वर्षों पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

Jharkhand government declared three day state mourning on the death of shibu soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 03:24 PM

Topics:  

  • Jharkhand News
  • JMM
  • Shibu Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.