झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 43 सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग
झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित की जा चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज यानी 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
झारखंड विधानसभा चुनाव (सौ. सोशल मीडिया)
रांची: झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए तारीख घोषित हो चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। जिसमें पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज यानी 18 अक्टूबर से शुरू होगी। बता दें कि पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। चुनाव के लिए राज्य में उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।
नामांकन के लिए जरूर निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग ही नामांकन कक्ष के अंदर जा सकेंगे। वहीं, हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करानी होगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपए होगी। नामांकन भरने के दौरान स्थल के करीब 100 मीटर की परिधि में सिर्फ तीन गाड़ियां ही प्रवेश करेंगी। इससे ज्यादा गाड़ियों की अनुमति नहीं है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में भाजपा ने सभी को चौंकाया, अब महाराष्ट्र और झारखंड में शुरू कर दी सोशल इंजीनियरिंग
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दो चरणों में होगा मतदान
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा जहां पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। झारखंड में कुल सीटों की संख्या 81 है। राज्य में चुनाव को देखते हुए जरूर निर्देश दिए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
पहले चरण में कोडरमा, बरकाठा, बढ़ी, पनकी, रांची, जमशेदपुर वेस्ट, गढ़वा, जमशेदपुर ईस्ट, हजारीबाग, भवनाथपुर, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, खरसावां, तमाड़, सिसाई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, मनिका, सिमरिया, चतरा, कांके, लातेहार, छतरपुर आदि सीटों पर चुनाव कराएं जाएंगे। इस बार झारखंड चुनाव में एनडीए बनाम महागठबंधन में मुकाबला हो सकता है। वहीं बीजेपी इस बार सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरेगी और कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे।
