Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन पर हेमंत सोरेन ने दिखाई जेल वाली मुहर, निशान को बताया मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान को पोस्ट के जरिये साझा किया और कहा कि यह एक निशान मात्र नहीं बल्कि लोकतंत्र में मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Aug 10, 2024 | 03:54 PM

हाथ का निशान दिखाते CM हेमंत सोरेन (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा की। जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने हाथ पर कैदियों को लगाई जाने वाली मुहर के निशान को पोस्ट के जरिये साझा किया और कहा कि यह एक निशान मात्र नहीं बल्कि लोकतंत्र में मौजूदा चुनौतियों का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह मुहर उनके हाथ पर जेल अधिकारियों द्वारा तब लगाई गई थी जब वे जेल से रिहा हुए थे। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा, ‘‘आज अपने जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है, यह कैदी को लगाई जाने वाली मुहर का निशान, जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।”

बिरसा मुंडा जेल में गुजारे 150 दिन

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को हेमंत सोरेन को रांची की बिरसा मुंडा जेल से कथित जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में रिहा किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध के जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों, दलितों और शोषितों के साथ क्या करेंगे? यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

पत्नी से अपने पुराने लिव इन रिलेशनशिप को छिपाना धोखा, हाईकोर्ट ने 50 लाख की एलिमनी

झारखंड में एक करोड़ के इनामी अनल समेत 10 नक्सली ढेर, सारंडा में हुई मुठभेड़

झारखंड बस हादसा: मातम में बदल गई बारात की खुशियां, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; 9 की मौत, 80 घायल

‘वंचितों की आवाज उठाने को कृतसंकल्पित हूं’

हेमंत सोरेन ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘‘आज के दिन मैं और ज्यादा कृतसंकल्पित हूं। मैं हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं। मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, खान-पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है।”

आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान – जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है। जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई… pic.twitter.com/TsKovjS1HY — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 10, 2024

धन शोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो।” हेमंत सोरेन ने पोस्ट में कहा कि यह रास्ता आसान नहीं होगा। ‘‘हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी ताकत है।” ज्ञात हो कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Hemant soren showed jail seal on his birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 03:52 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.