Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेमंत के हाथ में JMM की कमान, शिबू सोरेन बने संस्थापक संरक्षक

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके पिता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 04, 2025 | 10:11 AM

हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पिता और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है। राजधानी रांची में आयोजित पार्टी के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया है। हेमंत ने पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया।

हेमंत के आलाकमान बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हेमंत पार्टी की कमान संभालने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने दो विधानसभा चुनावों में क्षमता और राजनीतिक दूरदर्शिता दिखाई है। अधिवेशन के दूसरे दिन यह फैसला लिया गया।

38 साल से कर रहे थे पार्टी का नेतृत्व

शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके बेटे हेमंत सोरेन 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। जेएमएम पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक के लिए शिबू सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन स्टीफन मरांडी ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

तेजस्वी ने लिया बदला…झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कैसे हुआ खेला? इनसाइड स्टोरी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज

Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक

झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इसके बाद शिबू सोरेन ने पार्टी के अध्यक्ष के लिए बेटे हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हेमंत के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

नई ऊर्जा के साथ काम करेगी पार्टी: हेमंत

झामुमो अध्यक्ष की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, ‘पार्टी का अधिवेशन संपन्न हो गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब पार्टी नई ऊर्जा के साथ आगे काम करेगी। यह अधिवेशन पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण था। नए निर्णयों के साथ पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।’

झारखंड की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत सोरेन को झामुमो का नया अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि हेमंत नए अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी के इस फैसले से हम भी खुश हैं। देश उनके नेतृत्व पर भरोसा करता है। आने वाले समय में हम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का सपना पूरा करेंगे।’

Hemant soren became jmm president and shibu soren founding patron

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 09:51 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • JMM
  • Shibu Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.