

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सूची में विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख चेहरे शामिल हैं। आपको बता दें INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर बीते कई दिनों से मीटिंग चल रही है।
सूत्रों से यह खबर सामने आ रही थी कि सीट शेयरिंग पर RJD की सहमति नहीं बन पा रही थी। ऐसे में 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने कहा था कि INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग तय हो गई है। हमलोग 22 अक्टूबर को दोपहर में इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दे देंगे।
इस बीच INDIA ब्लॉक की सहयोगी पार्टी RJD यानी राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार रात अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि आरजेडी ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
पहली सूची के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल ने देवघर से सुरेश पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी ने गोड्डा विधानसभा सीट से संजय प्रसाद यादव को इस बार के चुनावी मैदान में उतारा है। कोडरमा विधानसभा सीट से सुभाष यादव को प्रत्याशी के रूप में सामने लाया गया है।
झारखंड के चतरा विधानसभा सीट से श्रीमती रश्मी प्रकाश को आरजेडी ने चुनावी मैदान में उतारा है। विश्रामपुर विधानसभा सीट से नरेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। हुसैनाबाद विधानसभा सीट से संजय कुमार सिंह यादव को इस बार के चुनावी मैदान में पार्टी ने उतारा है।