पूरे झारखंड को गीतांजली पर गर्व, गढ़वा की बेटी बनी JAC टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

इस बार झारखंड के गढ़वा जिले की बेटी गीतांजलि ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें, गीतांजलि 98.60% अंक के साथ झारखंड बोर्ड की टॉपर बनी हैं। इन्हें 500 में से कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं।
पूरे झारखंड को गीतांजली पर गर्व, गढ़वा की बेटी बनी JAC टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
Published on
Updated on

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार झारखंड के गढ़वा जिले की बेटी गीतांजलि ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें, गीतांजलि 98.60% अंक के साथ झारखंड बोर्ड की टॉपर बनी हैं। इन्हें 500 में से कुल 493 अंक प्राप्त हुए हैं।

गीतांजली ने कुल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गीतांजली को संगीत और साइंस में 100 में से 100 अंक मिले हैं। गीतांजली की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा है।

घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और स्कूल से मिला पूरा सहयोग उनकी सफलता की बड़ी वजह बना। टॉपर छात्रा का कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना ही उनकी सफलता की कुंजी रही।

यहां देखें झारखंड बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट

रैंक छात्र का नाम विद्यालय का नाम प्रतिशत
0001 गीतांजली इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 98.60%
0002 ऋतु कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 98.20%
0003 अमृता गुप्ता इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 98.20%
0004 पूजा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 98.20%
0005 अमर कुमार प्रॉप० वि० हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ 98.20%
0006 शिवानी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 97.80%
0007 विकास प्रमाणिक प्रॉप० हाई स्कूल बाघमारा, बलियापुर 97.80%
0008 श्रेया कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 97.60%
0009 साक्षी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 97.60%
0010 शुभम कुमार पात्रा +2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुर्डा 97.40%

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस बार झारखंड के हजारीबाज जिले ने सबसे ज्यादा टॉपर दिए हैं। टॉप 10 टॉपर में अकेले 7 टॉपर हजारीबाग जिले से हैं। टॉपर गीतांजली को म्यीजिक और साइंस में 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं इंग्लिश में 99 मैथ्स में 98 और सोशल साइंश में 96 अंक मिले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com