Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली में चल रहा इलाज

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 04, 2025 | 10:10 AM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य भर में लोग उनके स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्शना कर रहे हैं। काझारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी उनकी स्थिति में गिरावट पर चिंता जताते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बता दें कि हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। वो किडनी की बीमारी से पहले से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। कुछ साल पहले ही उनकी ओपेन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

कैसी है हालत?

मीडिया रिपोर्ट में पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन से मुलाकात की थी और उनके हाल के बारे में उनके पुत्र झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से जानकारी ली थी।

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

पत्नी से अपने पुराने लिव इन रिलेशनशिप को छिपाना धोखा, हाईकोर्ट ने 50 लाख की एलिमनी

Padma Awards 2026: ‘हीमैन’ को पद्म विभूषण तो ‘हिटमैन’ को पद्म श्री, जानिए किन 131 हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

झारखंड में एक करोड़ के इनामी अनल समेत 10 नक्सली ढेर, सारंडा में हुई मुठभेड़

लोग पहुंच रहे हाल जानने

इसके पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन समेत परिवार के कई लोग दिल्ली में हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत झारखंड कांग्रेस के भी कई बड़े नेता शुक्रवार को शिबू सोरेन का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं।

आप MLA कश्मीर सिंह सोहल का 66 साल की उम्र में निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोरेन की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

Former jharkhand chief minister shibu soren condition is worrying he is being treated in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • JMM
  • Shibu Soren

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.