झारखंड में यहां मनाया जाएगा राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का जश्न, जानिए क्या रहेगा खास
अयोध्या में भले ही जश्न खास होने वाला है लेकिन इधर झारखंड का पलामू शहर भी राम मंदिर का जश्न मनाने के लिए आतुर है। यहां पर दो दिनों का खास आयोजन होने वाला है।
- Written By: दीपिका पाल
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ (सौ.सोशल मीडिया)
Ram Mandir Anniversary: अयोध्या के राम मंदिर की पहली वर्षगांठ इस साल बदली हुई तारीख के साथ मनाई जाएगी। यहां पर 11 जनवरी को अयोध्या में भव्य तरीके से मनाने के लिए तैयारिय़ां काफी दिन पहले ही शुरु हो गई थी जिसे लेकर पहले ही जानकारी सामने आई थी।
अयोध्या में भले ही जश्न खास होने वाला है लेकिन इधर झारखंड का पलामू शहर भी राम मंदिर का जश्न मनाने के लिए आतुर है। यहां पर दो दिनों का खास आयोजन होने वाला है।
जानिए क्या होगा दो दिनों के इस कार्यक्रम में
आपको बताते चलें कि, पलामू जिले के चैनपुर सूर्य मंदिर के परिसर में खास तौर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ आयोजित किया जाने वाला है। इस खास आयोजन के लिए तैयारियां पूरी है तो वहीं पर कई बड़ी हस्तियां यहां पहुंचेगी। बता दें कि यह आयोजन महान क्लब चैनपुर द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। वहीं आयोजन के पहले दिन बनारस के पुरोहितों द्वारा गंगा आरती तो दूसरे दिन भोजपुरी गायक और गायिका द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
घर में आरती किस दिशा में घुमानी चाहिए? पूजा से पहले न करें ये गलती
Farah Khan: सिर पर चुन्नी माथे पर टीका फराह खान की गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस
Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने की गंगा आरती, महाकुंभ में एक्ट्रेस को देख यूजर्स बोले- कहां रह गए विक्की कौशल?
राम मंदिर ‘प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम’ में शामिल हुए CM योगी, देखें आयोजन की तस्वीरें
पिछले साल भी किया गया था आयोजन
आपको बताते चलें कि, इस 11 जनवरी को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर समाजसेवी मनोज सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी है। इसमें बताया कि, पिछले वर्ष महान क्लब के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य आयोजन कराया गया था.वहीं अबकी वर्ष भी खास तैयारी की गई है.जिसे लेकर दो दिवसीय कार्यकम आयोजित होगी। वहीं पर इस कार्यक्रम के शेड्यूल को लेकर जानकारी में बताया कि,11 जनवरी को संध्या 6 बजे से 41 पुरोहित द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा.इसके साथ राम जी जीवंत झांकी निकाली जाएगी कार्यक्रम को मनमोहक बनाने के लिए 11 जनवरी के रात के 11 बजे लेजर शो और आतिशबाजी भी दिखाया जाएगा।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें!
कैसा रहेगा दूसरे दिन का कार्यक्रम
आपको बताते चलें कि, आगे कहा कि वही दूसरे दिन 12 जनवरी की संध्या 6 बजे से रात 12 बजे तक भोजपुरी कलाकार खुशी कक्कड़, आर्य बाबू, अभिमन्यु सिंह क्रांति के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा.इसके साथ कार्यक्रम के दोनों दिन भव्य भंडारा का आयोजन होगा। इसके अलावा इसके अलावा झांकी के लिए कोलकाता से टीम बुलाया गया है.राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले वर्ष गांठ को यादगार बनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। 41 पुजारियों के द्वारा आरती की जाएगी इसके लिए टीम बुलाई जा रही है।
