Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cyclone Dana Alert: झारखंड के कई हिस्सों में हुई बारिश, सीएम सोरेन ने लोगों से की ये अपील

चक्रवाती तूफान ‘दाना' के प्रभाव के कारण शुक्रवार, 25 अक्टूबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 25, 2024 | 05:00 PM

हेमंत सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार, 25 अक्टूबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।

ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार चक्रवात प्रणाली पर नजर रखे हुए हैं। सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा – मैं हर घंटे इस मुद्दे पर जानकारी ले रहा हूं। मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ घंटों में चक्रवात दाना के कमजोर पड़ने का अनुमान है। सीएम सोरेन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि सभी लोगों से अपील की जाती है कि वे सख्ती से प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

खराब मौसम के कारण झारखंड के कई हिस्सों में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर असर पड़ा है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री की शुक्रवार को बोकारो में निर्धारित चुनावी रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। रांची मौसम केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि मौसम प्रणाली का असर झारखंड के ऊपर कमजोर होता प्रतीत हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में मौसम का मिज़ाज बदला, ठंड और बादलों का डबल असर, 24 घंटे में राज्य में बढ़ेगी शीतलहर

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार…कई राज्यों में कोहरे-शीतलहर से गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट

Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 10°C से नीचे, गोंदिया सबसे ठंडा; पुणे-मराठवाड़ा में मौसम बिगड़ा

मौसम पर बड़ा अलर्ट…आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, पारा गिरेगा धड़ाम

भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र के एक या दो जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि रांची समेत मध्य झारखंड के कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि शनिवार को बारिश की तीव्रता में और कमी आएगी। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बीते गुरुवार को कोल्हान क्षेत्र में शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

खराब मौसम के मद्देनजर झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विकास विभाग ने बीते गुरुवार कोल्हान क्षेत्र में सभी स्कूले शुक्रवार, 25 अक्टूबर को बंद करने का निर्देश दिया था। विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से भारी वर्षा एवं तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी अलर्ट के आलोक में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

जमशेदपुर और चाईबासा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की छह टीम तैनात की गई हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को पहले से तैयार रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो भीषण चक्रवाती तूफान दाना 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। पड़ोसी राज्य ओडिशा में चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले छह घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की दिशा में उत्तर ओडिशा की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Cyclone Dana Alert: कोलकाता हवाई अड्डे पर 15 घंटे के लिए उड़ानें स्थगित, IMD ने जारी किया अलर्ट, आप भी रहे सतर्क

Cyclone dana alert rainfall in many parts of jharkhand cm soren made appeal to people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 04:59 PM

Topics:  

  • IMD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.