Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में सीएम योगी के बयान से मची खलबली, कहा-पीएम द्वारा राज्य के विकास के लिए भेजे गए पैसे को JMM के लोगों ने लूट लिया

सीएम योगी ने सोमवार 18 नवंबर को झारखंड के साहिबगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम ने अटल जी के विजन को बर्बाद करने की दिशा में काम किया है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 18, 2024 | 05:52 PM

योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। यूपी सीएम ने आगे आरोप लगाया कि झारखंड अन्य राज्यों से पिछड़ गया है क्योंकि इन दलों ने राज्य को केंद्र द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं से वंचित रखा है।

सीएम योगी ने सोमवार 18 नवंबर को झारखंड के साहिबगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम ने अटल जी के विजन को बर्बाद करने की दिशा में काम किया है। स्वाभाविक रूप से समृद्ध झारखंड विकास में पिछड़ गया है। राज्य इसलिए पिछड़ गया क्योंकि इसे केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास से वंचित रखा गया।”

कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम पर हमला करते हुए सीएम योगी ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम पर हमला करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन पार्टियों के नेताओं के घरों से बरामद किया जा रहा पैसा केंद्र द्वारा योजनाओं को लागू करने के लिए भेजा गया पैसा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और जेएमएम नेताओं के घरों से पैसे मिल रहे हैं। क्या यह पैसा कांग्रेस, आरजेडी या जेएमएम का है? नहीं, यह पैसा पीएम ने राज्य के विकास के लिए भेजा था जिसे जेएमएम के लोगों ने लूट लिया। इसलिए मैं आज आप सभी से अपील करने आया हूं कि राज्य के विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार महत्वपूर्ण है।”

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के अभियान का एक प्रमुख आकर्षण उत्तर प्रदेश के सीएम द्वारा हिंदू एकता के आह्वान के रूप में गढ़ा गया नारा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ रहा है। हालांकि, इस नारे की विपक्षी नेताओं द्वारा इसके “सांप्रदायिक रंग” के लिए व्यापक रूप से आलोचना की गई है। इसने भाजपा और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध को जन्म दे दिया है, आलोचकों का तर्क है कि यह नारा असहिष्णुता को बढ़ावा देता है, जबकि समर्थक इसे समाज को विभाजित करने की कोशिश करने वाली ताकतों का विरोध करने का आह्वान मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जीत को लेकर जताया भरोसा

इससे पहले, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार 18 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया और कहा कि भाजपा को बहुमत मिलेगा। चंपई सोरेन ने कहा, “हम झारखंड में बहुमत से जीतेंगे। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ा मुद्दा है, हमें घुसपैठियों को उखाड़ फेंकना है।”

कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कही ये बात

राज्य कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी पार्टी के प्रदर्शन और राज्य में सरकार बनाने को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि गठबंधन ने पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे चरण में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमें विश्वास है कि दूसरे चरण में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गठबंधन ने पहले चरण में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि 23 नवंबर को हमारी सरकार पिछली बार से भी बड़े जनादेश के साथ आएगी। हम अगले पांच साल के लिए सरकार बनाएंगे और लोगों के लिए काम करेंगे।”

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हो रहा है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 81 में से 43 विधानसभा सीटों पर बीते 13 नवंबर को संपन्न हो चुकी है। बाकी के 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोशित किए जाएंगे। चुनाव नतीजे आने के बाद ही यह पता चलेगा कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया गया दावा कितना सच होता है।

झारखंड और चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें!

Cm yogi statement in jharkhand creates stir says jmm people looted money sent by pm for development of state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2024 | 05:52 PM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Yogi Adityanat

सम्बंधित ख़बरें

1

‘योगी राज में हिंसा की तो चप्पल छोड़कर भगना होगा’, संभल फाइल्स पर बोले अमित जानी

2

‘योगी जी मुझे और मेरी मां को मरवा दीजिए’, राजा भैया की बेटी का छलका दर्द

3

आखिर क्यों क्रिकेट पर बोले योगी आदित्यनाथ? BCCI से इस बदलाव को लेकर की बड़ी मांग

4

CM योगी का युवाओं को तोहफ़ा: 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को देंगे नियुक्ति पत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.