झारखंड में हेमंत सोरेन का आगमन या सत्ता परिवर्तन? सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला रिजल्ट
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 23 नवबंर को आएंगे। लेकिन इससे पहले मैटराइज सर्वे ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
रांची : झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण की विधानससभा चुनाव होना है। वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों के वोटों की गिनती एक साथ होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इन सब से पहले मैटराइज का एक सर्वे सामने आया है, जिसमें झारखंड चुनाव में अलग-अलग पार्टियों को मिलने वाली सीटों और वोट शेयर का अनुमान लगाया है।
दरअसल, मैटराइज के इस सर्वे की माने तो, झारखंड में इस सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इसमें बताया गया है कि झारखंड राज्य में बीजपी गठबंधन अनडीए की सरकार बनने जा रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद वाले इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगने को कहा गया है। झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है।
किसे मिलेगी कितनी सीटें?
मैटराइज सर्वे के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 18 से 25 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
किसे मिलेगा कितना वोट शेयर?
बता दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं थी, जबकि एनडीए को 25 सीटें ही मिल पाई थी। वोट प्रतिशत की बात करें तो, मैटराइज सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 53 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 27.9 प्रतिशत हो सकता है। वहीं अन्य पार्टी को 18.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले किए गए एक नए सर्वे में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, जबकि जेएमएम गठबंधन को कई क्षेत्रों में सीटों का नुकसान हो सकता है। मैटराइज सर्वे के अनुसार, कोल्हान (चाईबासा), दक्षिणी छोटानागपुर (रांची), और पलामू (मेदिनीनगर) जैसे क्षेत्रों में बीजेपी की स्थिति बेहतर है। वहीं, इन क्षेत्रों में जेएमएम गठबंधन को हार का सामना करने का अनुमान है।
सर्वे के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सीटों की स्थिति का आकलन किया गया है। संथाल परगना में कुल 18 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 6 से 9 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेएमएम गठबंधन को 4 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग) की 25 सीटों में भाजपा गठबंधन को 14 से 17 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है, जबकि जेएमएम गठबंधन को केवल 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सर्वे 15 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच किया गया, जिसमें राज्यभर से कुल 63,842 लोगों की राय ली गई। इसमें 30,000 से अधिक पुरुष, करीब 21,000 महिलाएं, और लगभग 11,000 युवा शामिल थे। इस सर्वे के रिजल्ट से स्पष्ट होता है कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की स्थिति मजबूत है, जबकि जेएमएम गठबंधन को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया निलंबित
