जम्मू कश्मीर के लगातार दस्तक दे रहे आतंकी, पुंछ में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू
सीमावर्ती जिले पुंछ में मुठभेड़ तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया और हथियार बरामद किए जाने की खबर आयी। इसके बाद अगले दिन भी उनकी तलाशी में अभियान चलाया जा रहा है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पुंछ में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान (सौ. से सोशल मीडिया)
जम्मू : जम्मू कश्मीर जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे उसमें खलल डालने वाले आतंकियों की आहट तेज होती जा रही है, लेकिन सेना भी उनका करारा जवाब दे रही है। बीती रात सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके ठिकाने की तलाश जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया और इस दौरान बृहस्पतिवार रात डोडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अस्थायी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और एके राइफल समेत कुछ हथियार व अन्य सामान बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
कहा जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा बलों को जंगली क्षेत्र से एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए एक एके 47 राइफल, एके की एक मैगजीन ,एक हैंड ग्रेनेड,एक कंबल और खाने पीने का सामना बरामद किया गया था। सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जो लगातार जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP को मिली पहली सफलता, इस विधानसभा सीट पर मिली जीत, चुनाव आयोग ने जारी किया परिणाम
जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: NC का जलवा, तीन सीटों पर जीत; BJP ने भी जीती एक सीट
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने के प्रस्ताव पर उमर कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे PM मोदी से मुलाकात
J&K CM Omar Abdullah Oath Live : उमर अब्दुल्ला बने नए मुख्यमंत्री, सुरिंदर सिंह चौधरी होंगे डिप्टी CM, 4 और मंत्रियों ने भी ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
इसे भी देखें..जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना की सुरक्षा बढ़ी, राजौरी में ग्राम रक्षा गार्डों को मिली राइफल
आपने देखा होगा कि पुलिस की एसओजी दल सुरनकोट और राष्ट्रीय राइफल बटालियन अपनी चौकसी के लिए पुंछ के दराबा क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद मौके से आतंकी भाग निकले। लेकिन तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया और हथियार बरामद किए जाने की खबर आयी। इसके बाद अगले दिन भी उनकी तलाशी में अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें.. बजट खर्च करने में फिसड्डी साबित हो रहा है जम्मू और कश्मीर, कैसे बनेगा ‘धरती का स्वर्ग’
