Srinagar: डल झील की खूबसूरती में आया तूफान, शिकारा पलटने से मचा हड़कंप, मदद को चिल्लाते दिखे पर्यटक
Dal lake Boat Capsized: जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में स्थित डल झील में बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार यानी 2 मई की शाम को एक शिकारा तेज हवा की वजह से पलट गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फोटो सोर्स - वीडियो
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में स्थित डल झील में बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार यानी 2 मई की शाम को एक शिकारा तेज हवा की वजह से पलट गया है।इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पानी में डूबने से बचने के लिए मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं।
डल झील पर्यटकों के लिए सुकून का ठिकाना माना जाता है, इस हादसे के बाद ये सुकून का ठिकाना खौफ का मंजर बन गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग पानी में मदद के लिए चिल्लाते दिख रहे हैं। शिकारा पलटते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद अन्य नाविक मदद के लिए दौड़ने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, हवा इतनी तेज थी कि शिकारा चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे यह हादसा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
यहां देखिए वीडियो
A boat capsized near Habbak, Dal Lake in Srinagar.Casualties reported. VC : Zuhaib/Adil Maqbool pic.twitter.com/Na7oJj4TQO — Kashmir Weatherman (@KashmirWMan) May 2, 2025
इससे पहले अप्रैल में भी हुआ था हादसा
बीते महीने अप्रैल 2025 में भी डल झील में एक बड़ा हादसा हो गया था। यह हादसा तब हुआ, जब एक परिवार वहां जब सैर कर रहा था तब तेज हवाओं की वजह से शिकारा पलट गई। उस समय शिकारा में चार पर्यटक और एक नाविक सवार था। उन्हें रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया गया था।
डल झील में 2023 में भी हुआ था हादसा
साल 2023 के नवंबर महीने में भी डल झील में एक हादसा हो गया था, उस हादसे में तीन बांग्लादेशी पर्यटकों की मौत हो गई थी। हालांकि, पर्यटकों की मौत शिकारा से संबंधित नहीं थी। उस समय, एक हाउसबोट में आग लग गई थी, जिसमें विदेशी पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां टैप करें
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि डल झील स्थानीय अर्थव्यवस्था का आधार है। हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर इस झील से जुड़े हुए हैं। यहां के लोग शिकारा, फूलों की खेती, हाउसबोट और मछली पालन कर रोजगार पाते हैं।
