Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अलगाववादी शब्बीर शाह पर NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने दी रिमांड की मंजूरी; जानें पूरा मामला

Jammu News: शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद NIA को शाह की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इसके बाद NIA ने शाह को जम्मू कोर्ट में पेश किया। अब यहां दो सप्ताह की रिमांड मिल गई।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 18, 2026 | 06:59 PM

शब्बीर शाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

NIA Remand Shabir Shah: जम्मू कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जम्मू कोर्ट ने दो हफ्ते की रिमांड की मंजूरी दे दी। आज सुबह जम्मू कोर्ट में उन्हें NIA ने पेश किया था। रिमांड मिलने के बाद NIA ने शब्बीर शाह को न्यायिक हिरासत से गिरफ्तार कर लिया। शब्बीर शाह की यह गिरफ्तारी 17 जुलाई, 1996 के एक मामले में हुई है।
इससे पहले शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद NIA को शाह की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इसके बाद NIA ने शाह को जम्मू कोर्ट में पेश किया। अब यहां दो सप्ताह की रिमांड मिल गई। इस बीच परिवार के लोगों ने शाह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है साथ ही यह भी बताया कि घटना के बाद शब्बीर से बात नहीं हो पाई है।

पहले जमानत फिर गिरफ्तारी

शब्बीर शाह को 12 मार्च, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य NIA केस में जमानत दी थी। इसके बाद 28 मार्च, 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शाह को जमानत मिली थी।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 12 मार्च को टेरर फंडिंग के केस में जमानत दी थी। इस केस में 4 जून, 2019 को NIA ने शाह को गिरफ्तार किया था। हालांकि, 4 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में शाह को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया था।

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप

शब्बीर शाह पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं। इसके पहले हाईकोर्ट ने गैर-कानूनी काम करने और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना जताते हुए जमानत देने से मना कर दिया था। शाह पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को बढावा देने का आरोप है। साथ ही आम लोगों को जम्मू-कश्मीर से अलगाववादी नारे लगाने के लिए उकसाने, घाटी में मारे गए आतंकियों को शहीद के रूप में श्रद्धांजलि देने, हवाला के जरिए पैसे लेने और LoC पार गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं।

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू-कश्मीर LOC के पास बड़ा धमाका, लैंड माइन ब्लास्ट से अग्निनीवीर जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

…तो रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, जम्मू कश्मीर में लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा जहर!

कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO

अलगाववादी गतिविधियों का इतिहास

कश्मीर में 90 के दशक से अलगाववादी गतिविधियां तेजी फैली। पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी गतिविधियां और आतंकवाद ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती दे रहे थे। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन रक्षक के साथ UAPA जैसे कानूनो के माध्यम से अलगाववादी गुटों, और आतंकियों पर नकेल कसा।

ये भी पढ़ें- दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद से घाटी में अलगाववादी गुट अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है।

Shabir shah arrested nia remand jammu court 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 06:59 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • NIA Custody
  • Separatists

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.