जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सैनिक शहीद
कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
सुरक्षा बल तैनात (सौजन्य- सोशल मीडिया)
कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की। इसके साथ ही तलाशी अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद सेना ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
#Encounter started at Modergam Village of #Kulgam District. Police and Security Forces are on job. Further details shall follow.@JmuKmrPolice — Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
मोडरगाम में एक जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान प्रारंभ किया था।
सेब के बगान में छिपे आतंकी
इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का 2 सैनिक घायल हो गए। जिसमें 1 वीरगति को प्राप्त हो गया जबकि दूसरे का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। सेब के बगान में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। जो रुक-रुक कर सेना के जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। सुरक्षाबलों के जवान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
कुलगाम में शुरू हुई दूसरी मुठभेड़
इस बीच कुलगाम में ही एक और जगह पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की ख़बर आ रही है। दोनों ही जगह सुरक्षाबलों के जवान आतंकियों को घेरे हुए हैं। मुठभेड़ अबतक जारी है और आगे की जानकारी के लिए प्रतीक्षा की जा रही है।
