Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन, कटरा से श्रीनगर का सफर होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि यह पुल राष्ट्र को समर्पित है। शनिवार से इस पर नियमित रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2025 | 01:36 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज है। आज पीएम ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ इस अद्भुत पुल की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह ब्रिज वह राष्ट्र को समर्पित करते हैं। इस पुल के निर्माण से यात्रियों का सफर आसान होगा और उनका समय भी बचेगा।

चिनाब पुल के उद्घाटन के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। ये रेल ब्रिज कटरा से श्रीनगर को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा। इस ब्रिज के जरिए सेना को जल्द ही सीमा तक रसद पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि ये हर मौसम में कनेक्टिविटी बनाए रखने में सहायक होगा।

पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज के उद्घाटन से पहले ब्रिज का निरीक्षण कर जानकारियां लीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ब्रिज भारत के बढ़ते विकास के कदम को दर्शाता है। पीएम इस दौरान वंदेभारत ट्रेन को रवाना करने से पहले प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर तिरंगा लहराया।

सम्बंधित ख़बरें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा: AI समिट और रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

PM Kisan 22nd Installment: आ गई तारीख…इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार

ट्रैफिक अलर्ट: मोदी-मैक्रों के मुंबई दौरे पर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पाबंदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री

महाशिवरात्रि 2026: राष्ट्रपति, PM मोदी, अमिश शाह समेत इन दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, देशभर में भक्ति का सैलाब

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने आज जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज चिनाब का उद्घाटन किया।#ViksitJandK pic.twitter.com/fXtBXMYBki — BJP (@BJP4India) June 6, 2025

कई पिलर क्षतिग्रस्त भी हो जाए तो नहीं गिरेगा

यह रेल ब्रिज भारतीय इंजीनियर का अनोखा उदाहरण है। यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है। इसे इस प्रकार से बनाया गया है कि यदि इसके कोई पिलर क्षतिग्रस्त भी हो जाएं तो यह गिरेगा नहीं। यह ब्रिज इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से भी प्रभावित नहीं होगा।

एफिल टावर से भी ऊंचा

जम्मू कश्मीर में बना यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 359 मीटर ऊंचा है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे इस तरह से बनाया गया है कि भूकंप के झटकों का भी इस पर असर नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।

Pm narendra modi inaugurate chinab rail bridge in jammu kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Jammu Kashmir
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.