Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 7 लोगों के मौत की सूचना है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 20, 2026 | 11:31 AM

रामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस

Follow Us
Close
Follow Us:

Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में खगोते के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 7 लोगों के मौत होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल प्रभावितों को निकालने में जुटे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों और हताहतों की सही संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभी-अभी, उधमपुर के DC श्री मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।”

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, श्री राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं। बता दें कि रामनगर से उधमपुर जा रही थी बस।

सम्बंधित ख़बरें

उधमपुर हादसे में अब तक 15 शव बरामद: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बढ़ सकता है आंकड़ा, देखें खौफनाक VIDEO

पहलगाम बरसी से पहले कश्मीर में बड़ी हलचल…ब्‍लैकआउट, मॉक-ड्रिल की भी तैयारी, घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है?

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अलगाववादी शब्बीर शाह पर NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने दी रिमांड की मंजूरी; जानें पूरा मामला

Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur . The rescue operation has been immediately undertaken. Heavy casualties… — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) April 20, 2026

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका

बता दें कि उधमपुर-रामनगर मार्ग, जो उधमपुर जिले के पहाड़ी इलाके से होकर गुजरता है, वहां सड़क की खराब स्थिति और बदलते मौसम के चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। घुमावदार मोड़ों और संकरे रास्तों की वजह से यहां वाहन चलाते समय खास सतर्कता बरतना जरूरी होता है। ताजा हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

Passenger bus accident in udhampur ramnagar several reported injured in jammu kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 10:20 AM

Topics:  

  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.