जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसकी पहचान पाकिस्तानी आतंकी के रूप में हुई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
(फाइल फोटो)
Pakistani Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई बारामूला जिले के बुच्छर इलाके में की गई। भारतीय सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर 14 और 15 मार्च की रात घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के दौरान घने जंगल वाले क्षेत्र में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि नजर आई।
इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकी को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। हालांकि, आतंकी ने जवाब में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकी मारा गया।
J&K | A Pakistani terrorist killed in a joint operation of Indian Army & J&K Police in general area of Buchhar, Uri sector Indian Army says, “Based on a specific intelligence input provided by J&K Police regarding an infiltration attempt, a joint operation was launched on… — ANI (@ANI) March 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
उधमपुर बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
उधमपुर हादसे में अब तक 15 शव बरामद: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बढ़ सकता है आंकड़ा, देखें खौफनाक VIDEO
भारतीय सेना का कहना है, “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सैनिकों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। घात लगाकर किए गए हमले की रणनीति में बदलाव किया गया और आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अभियान जारी है।”
यह भी पढ़ें- ₹597 करोड़ का बैंक घोटाला: ED की 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 90 बैंक खाते सील, सरकारी पैसे की मची थी लूट
सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK राइफल, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और आतंकी तो छिपे नहीं हैं।
