भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

Jammu Kashmir Yousmarg Encounter: यूसमर्ग एनकाउंटर में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर मारा गया। खबरों के मुताबिक, यासिर पहले सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था, लेकिन करीब एक साल पहले अलग हो गया था।
jammu kashmir encounter
पाकिस्तानी कमांडर यासिरX/@jammukashmirpolice
Published on
Updated on

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू कश्मीर के यूसमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर मारा गया। खबरों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर यासिर पहले सुलेमान मूसा के बड़े लश्कर ग्रुप का हिस्सा था। करीब एक साल पहले ही वह इस ग्रुप से अलग हो गया था।

जानकारी के अनुसार, यासिर की गतिविधियों का पता यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में चलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सुलेमान उर्फ मूसा उस लश्कर ग्रुप का सदस्य था, मूसा पिछले साल श्रीनगर के डाचीगाम जंगल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारा गया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आतंकी की पहचान को लेकर जानकारी साझा की है। पुलिस ने पोस्ट में लिखा, 'भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।' पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के बाद की गई पहचान प्रक्रिया में मारे गए आतंकी के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि की गई है।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आतंकी यासिर

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि यासिर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। यासिर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विदेशी आतंकियों के नेटवर्क का हिस्सा था। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय विदेशी आतंकियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

jammu kashmir encounter
नवभारत विशेष : ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय हुआ आतंकी नेटवर्क, मक्का समझौते से बढ़ी भारत की चिंता

ऑपरेशन अशदर में ढेर हुआ आतंकी

ऑपरेशन अशदर के तहत आतंकी के मारे जाने को सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकियों की घुसपैठ और उनकी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय को भी टैग किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com