सरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया मोहन भागवत का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज सुनें
Omar Abdullah On Gen-Z Protest: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के छात्र आंदोलन समर्थन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार का विरोध देशद्रोह नहीं है। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मांगों पर संवाद की अपील की।
- Written By: अक्षय साहू
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Omar Abdullah Support Student Protests: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था। इस पर अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मोहन बागवत के बयान का समर्थन किया और कहा कि सरकार को विरोध करना राष्ट्रद्रोह नहीं है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा, मोहन भगवत ने कुछ गलत नहीं कहा है। जेन-जी पीढ़ी के प्रदर्शन उनके अधिकारों के लिए थे, इसमें कुछ भी देश के विरुद्ध नहीं था। उन्होंने कहा छात्रों का आंदोलन निश्चित रूप से देश की सरकार के खिलाफ था, लेकिन वह इससे देश विरोधी नहीं हो जाते और अच्छी बात यह है कि मोहन भगवत ने इस बात को स्वीकार किया है।
सरकार का विरोध देश विरोध नहीं
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रशासन या सरकार का विरोध करना देश का विरोध करना नहीं है। अकसर सरकार का विरोध करना देश के लिए फायदेमंद रहता है क्योंकि गलतियों को इससे ठीक किया जाता है। मोहन भागवत के बयान के बाद, बच्चों के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही है, वो सारा सिलसिला रुकना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
जेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
जेन-जी एंटी-नेशनल नहीं! छात्र आंदोलनों पर बोले मोहन भागवत- अगर भरोसा करना पड़े तो युवाओं पर करूंगा
अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
#WATCH | जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और Gen Z पर मोहन भागवत की टिप्पणियों पर कहा, “मोहन भागवत ने कोई ऐसी बात नहीं की जो सच्चाई नहीं है। जेन-जी ने जो प्रदर्शन किया, वो अपने अधिकारों और हक के लिए किया। उनकी एक भी बात देश के खिलाफ… pic.twitter.com/qvElCGtFyX — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि .मैं उम्मीद करता हूं कि हेमंत सोरेन बच्चों की इन मांगों को नजरअंदाज नहीं करेंगे। उन्हें बुलाइए और उनसे बात कीजिए। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि उन्हें मोहन भागवत से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छात्रों व युवाओं के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत पर कहा, “उन्हें मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं है।” pic.twitter.com/TAA40iZ2sk — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
विपक्ष ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा अगर संघ प्रमुख को सच में जेन-जी की परवाह है, तो उन्हें भारत के गृह मंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए। वरना, उन्हें (केंद्रीय गृह मंत्री को) कम से कम संसद में आकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, RSS सरकार को नियंत्रित कर रही है।
यह भी पढ़ें- National Handloom Day पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बुनकरों और कारीगरों को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर उन्हें छात्रों की सच में परवाह है, तो उन्हें छात्रों पर हुए अत्याचारों की निंदा करनी होगी। पेलेट गन्स का इस्तेमाल किया गया था, और छात्र इसके लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। वह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? यह सब बस दिखावा है। झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है: जहां भी छात्र अपने जायज मुद्दों के लिए सही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी ने भी कल यही कहा था।
