Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- अगर 2 दिन पहले होता, तो…

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं सीजफायर का स्वागत करता हूं। अगर यह 2-3 दिन पहले हो जाता, तो जिनकी जानें गईं हैं, वे बच सकती थीं। पाकिस्तान के DGMO ने हमारे DGMO को कॉल कर यह सहमति दी, और सीजफायर लागू हो गया।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 10, 2025 | 07:31 PM

उमर अब्दुल्ला, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित सीजफायर का स्वागत किया है और राज्य प्रशासन से युद्ध प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर यह युद्धविराम 2-3 दिन पहले हो जाता, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती थीं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैं सीजफायर का स्वागत करता हूं। अगर यह 2-3 दिन पहले हो जाता, तो जिनकी जानें गईं हैं, वे बच सकती थीं। पाकिस्तान के DGMO ने हमारे DGMO को कॉल कर यह सहमति दी, और सीजफायर लागू हो गया। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह तुरंत नुकसान का आकलन करे और राहत पहुंचाए।”

क्या बोले सीएम अब्दुल्ला?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों को चोट लगी है, उन्हें तत्काल सरकारी योजना के तहत इलाज और मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगजनी के कारण लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है और जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षति का अंतिम आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजें, जिससे सरकार सहायता कार्य शुरू कर सके।

सम्बंधित ख़बरें

किराना हिल्स पर हमला और पाकिस्तान मांगने लगा था रहम की भीख, भारतीय वायुसेना ने प्रचंड प्रहार का खोला राज

PM मोदी के मलेशिया दौरे से पाकिस्तान में हड़कंप! भागे-भागे पहुंचे पाकिस्तानी नेवी चीफ, कई मुद्दों पर बनी सहमति

भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक…सस्ती वैक्सीन की सप्लाई रोकी, पाक स्वास्थ्य मंत्री के होश उड़े

देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें

उन्होंने हवाई सेवाओं की बंदी से उत्पन्न असुविधा पर भी चिंता जताई। उमर अब्दुला ने कहा कि हमारा एयरपोर्ट कई दिनों से बंद है। अब जब सीजफायर हुआ है, उम्मीद है कि एयरपोर्ट फिर से खुल जाएगा।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा?

इस बीच, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि पाकिस्तान के DGMO ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO से संपर्क किया और दोनों पक्षों ने जमीन, समुद्र और वायु में सभी सैन्य कार्रवाइयों को बंद करने पर सहमति जताई। यह सीज़फायर आज शाम 5:00 बजे से प्रभावी हो गया है। अगली DGMO स्तर की बैठक 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी।

रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देते हुए भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की सैन्य संरचनाओं, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 26 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया था।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में ट्रंप की एंट्री : दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार, शाम 5 बजे से लागू हुआ सीजफायर

उधर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि भारत और पाकिस्तान ने अब एक तटस्थ स्थान पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाहबाज शरीफ को शांति के मार्ग को चुनने के लिए धन्यवाद दिया।

Omar abdullah big statement on ceasefire urges immediate relief for affected civilians

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 07:30 PM

Topics:  

  • Omar Abdullah
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.