नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Jammu Kashmir: जम्मू के राजीव नगर में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया। फरार आरोपी भालो और मोनिका की अवैध संपत्तियों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के तहत की।
- Written By: प्रिया जैस
जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर
Nasha Mukt Jammu Kashmir Abhiyan: जम्मू-कश्मीर के जम्मू में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजीव नगर इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए तीन अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों में भी तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों की पहचान की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य इलाके से नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।
दो फरार ड्रग्स तस्करों की संपत्ति पर चला बुलडोजर
SDM दक्षिण मनु हंसा ने बताया कि यह कार्रवाई 100-दिवसीय ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाता रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में सेल्फी लेना पड़ा भारी, इस देश ने लगाया अपने पायलट पर 55 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
तमिलनाडु में वोटिंग के बीच TVK कार्यकर्ता गिरफ्तार, पोलिंग बूथ में घुसकर किया था ये काम
होटल में छिपा था दरिंदा…IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
चौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
जम्मू और कश्मीर में राजीव नगर इलाके में दो फरार ड्रग तस्करों भालो और मोनिका की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। तीन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Jammu, J&K: Demolition drive underway in Rajiv Nagar area against the properties of two absconding drug peddlers, Bhalo and Monika. Action is being taken against three properties. pic.twitter.com/saXNyXDMQf — ANI (@ANI) April 23, 2026
एसडीएम ने दी कार्रवाई की जानकारी
SDM दक्षिण जम्मू, मनु हंसा ने कहा, “आज की तोड़-फोड़ की कार्रवाई खास तौर पर नशा बेचने वालों के खिलाफ की जा रही है। यह हमारे 100-दिनों के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत की जा रही एक कार्रवाई है, जो ज़िला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार है। हमने आज यहां तीन इमारतों की पहचान की है।”
#WATCH | Jammu, J&K: SDM South Jammu, Manu Hansa says, “I would like to convey that today’s demolition drive is specifically directed against drug peddlers. It is an exercise being conducted under the ambit of our 100-day ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’, in accordance with the… https://t.co/naVvx0VpAk pic.twitter.com/hVQaHMitrE — ANI (@ANI) April 23, 2026
यह भी पढ़ें – बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप
मनु हंसा ने आगे बताया कि, “ये दो नशा बेचने वालों, भालो और मोनिका की हैं; ये दोनों ही फिलहाल फरार हैं… आज, हमने सिर्फ़ इन तीन खास इमारतों की पहचान की है, जो इन दो लोगों की हैं। अगर हमें कहीं और भी इसी तरह की गतिविधियों को लेकर कोई और शक होता है, तो उन मामलों में भी उचित कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी।”
फिलहाल जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
