-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Kishtwar Encounter Terrorists Trapped
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने पाक आतंकियों को घेरा
- Written By: अक्षय साहू
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना और CRPF ने संयुक्त अभियान में आतंकियों को घेर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया)
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को चटरू क्षेत्र के कुचल इलाके में घेर लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और इलाके को घेर लिया गया है।
भारतीय सेना की 16वीं कोर ने ट्वीट करते हुए लिखा: “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ के कंजल मांडू में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है।” pic.twitter.com/Fr5U8p6gEP — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
घाटी में सेना ने अभियान किया तेज
पहलगाम हमले के बाद सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के एक घने वन क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की तलाश के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि अन्य तीन जंगल में छिपे हुए थे।
इसके बाद शनिवार सुबह अभियान को फिर से तेज किया गया, जिसमें ड्रोन, खोजी कुत्तों और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई। अभियान की कमान संयुक्त अभियान समूह के हाथों में थी और बहुस्तरीय घेराबंदी को और मजबूत किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
जैश के आतंकियों पर पैनी नजर
पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि चार आतंकवादियों में से एक, जो समूह का कमांडर था, मुठभेड़ में मारा गया है। यह आतंकी समूह पिछले एक वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।
कांवड़ रूट पर दुकानदारों के पैंट उतरवाकर…, ओवैसी का यूपी सरकार पर हमला
इससे पहले, पिछले वर्ष सितंबर में इसी समूह से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी बसंतगढ़ में मारे गए थे। गुरुवार को सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी दल बसंतगढ़ के दूरदराज बिहाली इलाके में गश्त कर रहा था, तभी इन आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कार्रवाई के चलते एक बड़ा आतंकी खतरा टाल दिया गया।
Jammu kashmir kishtwar encounter terrorists trapped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMX पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM














