Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में बिगड़े बारिश के हालात, शोपियां में बादल फटा; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Jammu-Kashmir Weather: J&K में हो रही भारी बारिश ने नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पेहलीपोरा गांव में बादल फटने से इलाके में अफरातफरी मच गई है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Aug 01, 2026 | 10:56 AM

सांकेतिक फोटो (सेर्स-सोशल माडिया)

Follow Us
Follow Us:

SDRF Rescue Operation In Jammu Kashmir Due To Heavy Floods: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच शोपियां जिले के पेहलीपोरा गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

गांव के कई घर डूबे

शोपियां के पेहलीपोरा गांव में अचानक बादल फटने से तेज बहाव के साथ पानी आया। इस वजह से कई घर और पशुशालाएं पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF के जवान और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। राहत दल गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

पेहलीपोरा गांव के एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई और कई दिशाओं से पानी आने से कई घर डूब गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने समय पर बचाव कार्य के लिए पुलिस, SDRF और स्थानीय स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में आंधी-बारिश का कहर, कई घरों की छतें उड़ीं, 9 लोग हुए घायल; 25 गांवों के लिए अलर्ट

केरल के इडुक्की में भीषण भूस्खलन से महिला की मौत, 8 जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी, बाढ़ जैसे हालात

चंद्रपुर में आकाशीय बिजली का कहर: चिमूर में 19 वर्षीय युवक की मौत, सिंदेवाही का विट्ठल मंदिर क्षतिग्रस्त!

विदर्भ में बारिश का कहर: यवतमाल में बही कार, मां-बेटियों की मौत; गड़चिरोली में हेलिकॉप्टर से मरीज का रेस्क्यू

यह भी पढ़ें केरल के इडुक्की में भीषण भूस्खलन से महिला की मौत, 8 जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी, बाढ़ जैसे हालात

बारामूला में लगातार बारिश

वहीं, बारामूला में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार बारामूला जिले में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। जिले के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज अभी और बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन और SDRF को सूचना दें।

मौसम विभाग की मानें तो 4 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन की टीमें सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट 

Jammu kashmir heavy rain shopian pehlipora cloudburst baramulla weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 10:56 AM

Topics:  

  • Flooding
  • Heavy Rains
  • Jammu and Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.