कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है जहां तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
Terrorist Attack In Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों लगातार बढ़ते आतंकी गतिविधियों के बीच सुरक्षाबलों का एक बड़ा एक्शन सामने आया है जहां तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

खबर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो अलग-अलग अभियानों में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। माछिल सेक्टर में चल रहे अभियान में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि तंगधार सेक्टर में एक आतंकवादी मारा गया।

सुरक्षाबलों ने नाकाम की कोशिश

जानकारी के लिए बता दें कि सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। वहीं बुधवार देर रात 57 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए माछिल सेक्टर में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

कुपवाड़ा में शुरू हुई मुठभेड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। पहली मुठभेड़ बुधवार शाम को तंगधार सेक्टर में शुरू हुई, जहां शुरुआती गोलीबारी के बाद बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया।

अधिकारियों ने दी जानकारी

सुरक्षा बलों ने बुधवार देर शाम कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर 57 राष्ट्रीय राइफल्स और 53 इंफैंट्री ब्रिगेड के जवानों ने माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके में अभियान चलाया।

इसके सात ही उन्होंने बताया कि करीब 19:40 बजे घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की हरकत देखी गई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।" फिलहाल ऑपरेशन जारी है, अधिक जानकारी का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com