Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!

Jammu News: बॉर्डर किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 16, 2026 | 03:17 PM

जम्मू में किसानों का प्रदर्शन, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jammu Farmer Protest: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सीमावर्ती किसानों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया है। बॉर्डर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने अरनिया में एकत्र होकर अपनी पुरानी मांगों को लेकर नारेबाजी की। मुख्य मांगों में 1947, 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान एलॉट की गई जमीनों पर मालिकाना हक, फेंसिंग के आगे वाली जमीनों के लिए उचित मुआवजा और सीमावर्ती क्षेत्रों में मुफ्त बिजली की सुविधा देने की मांग शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे दशकों से सीमा पर रहते हुए सुरक्षा चुनौतियों, फेंसिंग के कारण खेती में बाधा और अन्य कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई किसानों की जमीनें बॉर्डर फेंसिंग के आगे पड़ गई हैं, जिससे उनकी खेती प्रभावित हुई है, लेकिन अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला।

जमीनों पर नहीं मिला मालिकाना हक

पूर्व सरपंच और समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि 1947, 1965 और 1971 के विस्थापितों को एलॉट की गई जमीनों पर मालिकाना हक उनका संवैधानिक अधिकार है। लंबे समय से यह मुद्दा लंबित है, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती इलाकों में रहने के कारण वे लगातार तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं। गोलीबारी, घुसपैठ की आशंका और सैन्य गतिविधियों के बीच उनकी आजीविका प्रभावित होती है। ऐसे में राज्य सरकार को उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि सिंचाई और घरेलू जरूरतें पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों के बोझ से राहत न मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पलवल में हुआ इंदौर जैसा भयावह कांड, जहरीले पानी ने निगल लीं 12 जिंदगियां! MP के बाद हरियाणा में हड़कंप

सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे

जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

किसानों ने सरकार को दी चेतावनी

बॉर्डर किसान संघर्ष समिति के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारों और बैनरों से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश साफ दिखा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अरनिया सेक्टर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को फिर से उजागर करता है। अरनिया बेल्ट में फेंसिंग के कारण हजारों एकड़ जमीन प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की आय घटी है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगे

1947 के विभाजन, 1965 और 1971 के युद्धों में विस्थापित हुए परिवारों को जमीनें एलॉट की गई थीं, लेकिन मालिकाना हक का पूरा हस्तांतरण नहीं हुआ। हाल के वर्षों में सरकार ने कुछ विस्थापितों को मालिकाना हक दिए हैं, लेकिन कई मामले अभी भी लंबित हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फेंसिंग के आगे वाली जमीनों के लिए मुआवजा तुरंत दिया जाए, ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें।

यह भी पढ़ें: SC का सीएम हिमंता के खिलाफ हेट स्पीच मामले में FIR की मांग पर सुनवाई से इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

इसके अलावा किसानों ने मुफ्त बिजली की मांग भी इसलिए की है, क्योंकि सीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित रहती है और सिंचाई के लिए यह जरूरी है। समिति ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें मनवाएंगे, लेकिन यदि अनसुना किया गया तो आंदोलन तेज होगा।

Farmers stage a massive protest in jammu demanding compensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 03:17 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Jammu and Kashmir
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.