- Hindi News »
- India »
- Educationist Dinanath Batra Died In Delhi
शिक्षाविद् दीनानाथ का निधन, सोनिया गांधी को किया था चैलेंज, भेज दिया था कानूनी नोटिस
- Written By: Saurabh Pal
भारत के जाने-माने शिक्षाविद और शिक्षक दीनानाथ बत्रा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस दिल्ली में ली। वह 94 साल के थे। बत्रा शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोचक और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्याय के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है।

दीनानाथ बत्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारत के जाने-माने शिक्षाविद और शिक्षक दीनानाथ बत्रा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस दिल्ली में ली। वह 94 साल के थे। बत्रा शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोचक और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्याय के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में भी जाना जाता है।
दीनानाथ बत्रा का पार्थिव शरीर शुक्रवार (8 नंवबर) को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दिल्ली के नारायणा विहार स्थित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के केंद्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें-लॉरेंस और दाउद की फोटो वाली टी-शर्ट बेंचने वालों की खैर नहीं, Flipkart समेत इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर FIR दर्ज
सम्बंधित ख़बरें
Actress Sanchita Ugale Suicide: 30 की उम्र में आत्महत्या! टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री का दुखद अंत
100 साल पुराने यहूदी कब्रिस्तान पर भू-माफियाओं की नजर, जबलपुर में ऐतिहासिक धरोहर को लेकर विवाद गहराया
कोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर बंद हुआ खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर, जानिए क्या पूरा मामला
नागपुर: गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में सफारी के दौरान खूनी संघर्ष, एक तेंदुआ ढेर, दूसरा जख्मी
दीनानाथ बत्रा का जन्म 1932 में पंजाब के डेरा गाजी खान में हुआ था, जो वर्तमान पाकिस्तान में है। वे भारतीय पंजाब के पटियाला जिले के डेरा बस्सी में दयानंद एंग्लो-वैदिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। 1966 में उन्हें कुरुक्षेत्र में गीता सीनियर स्कूल का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया, जिसकी स्थापना आरएसएस द्वारा की गई थी। वे आरएसएस के प्रचारक हैं।
12 नवंबर 2014 को हरियाणा राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने घोषणा की कि बत्रा को शिक्षाविदों की एक नई समिति में नियुक्त किया जाएगा। इस समिति में राज्य के सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रोफेसर शामिल होंगे।
दीनानाथ ने अपने जीवन काल में शिक्षा के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा देशव्यापी आंदोलन चलाया गया था। जिसकी वजह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी भारत केंद्रित शिक्षा को आधार बनाया गया। उन्हें स्वामी कृष्णानंद सरस्वती सम्मान, स्वामी अखंडानंद सरस्वती सम्मान, भाऊराव देवरस सम्मान जैसे अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें–दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काल बनेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, आप-बीजेपी की बढ़ी टेंशन!
दीनानाथ ने 30 मई 2001 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा था। बत्रा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने पूर्ण अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में विद्या भारती के प्रति अपमानजनक बातें शामिल थीं। उनके अनुसार प्रस्ताव में कहा गया था कि विद्याभारती द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पाठ्य पुस्तकें अल्पसंख्यकों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण और हिंसा को बढ़ावा देती हैं, जाति व्यवस्था, सती और बाल विवाह को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताकर उचित ठहराती हैं और उनमें अंधविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रतिकूल मनगढ़ंत तथ्य शामिल हैं।
Educationist dinanath batra died in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Actress Sanchita Ugale Suicide: 30 की उम्र में आत्महत्या! टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री का दुखद अंत
Jun 15, 2026 | 01:56 PM100 साल पुराने यहूदी कब्रिस्तान पर भू-माफियाओं की नजर, जबलपुर में ऐतिहासिक धरोहर को लेकर विवाद गहराया
Jun 15, 2026 | 01:41 PMकोचिंग के निर्देशक रोशन आनंद को जमानत मिलने पर बंद हुआ खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर, जानिए क्या पूरा मामला
Jun 15, 2026 | 01:38 PMनागपुर: गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय में सफारी के दौरान खूनी संघर्ष, एक तेंदुआ ढेर, दूसरा जख्मी
Jun 15, 2026 | 01:38 PMबारिश की बेरुखी से चंद्रपुर में थमी धान की बुआई, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 15, 2026 | 01:34 PMदीदी बूढ़ी हो गई… बागी TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान, जमकर की सुवेंदु की तारीफ, बंगाल में बवाल तय!
Jun 15, 2026 | 01:30 PMमुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ परियोजना का निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बन रहा 9 रैम्प वाला मेगा इंटरचेंज
Jun 15, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM










