-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Election Commission Is Busy Preparing For Assembly Elections In Jammu And Kashmir
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, प्रदेश में मतदान को लेकर सामने आई ये बड़ी चुनौतियां
- Written By: शुभम पाठक
जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी सक्रिय होता हुआ दिख रहा है, जिसके लिए चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचने वाली है। पहले दिन आयोग की टीम चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के साथ कश्मीर में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगें।

चुनाव आयोग
श्रीनगर: इस साल के अंत तक देश के चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। जिसमें महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू कश्मीर और हरियाणा शामिल है सभी राज्य में चुनाव के अलग-अलग माइने है लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रीत करने वाला राज्य जम्मी-कश्मीर है जहां होने वाले विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है।
जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी सक्रिय होता हुआ दिख रहा है, जिसके लिए चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचने वाली है। पहले दिन आयोग की टीम चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के साथ कश्मीर में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगें। अगले दिन जम्मू में कुछ बैठकों के बाद टीम प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव से जुड़ी जानकारी देगी।
श्रीनगर के दौरे पर चुनाव आयोग
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के सदस्य सुबह 10.30 बजे श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर उनकी राय लेंगे। इसके अलावा दोपहर दो बजे जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों समेत नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही शाम सात बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल के नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
ये भी पढ़ें:-अगर CM पद की पेशकश की जाती तो पूरी पार्टी साथ ले आता, अजित पवार के बयान से मचा बवाल
इसके अलावा मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ भी बैठक होगी। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को आयोग की टीम कुछ बैठकें करेगी, जिसके बाद वह जम्मू में पत्रकारों से मुलाकात करेगी।सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव एक चुनौती
जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर आयोग से सामने कई सारी चुनौतियां है। जहां जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी लगातार अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही पिछले दो महीनों में जम्मू संभाग में कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:-विनेश फोगाट ने दुखी मन से किया संन्यास का ऐलान, लिखा- मां कुश्ती जीत गई, मैं हार गई
Election commission is busy preparing for assembly elections in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














