जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा सेना का ट्रक, 3 सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई।
- Written By: आकाश मसने
खाई में गिरा सेना का ट्रक (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर उस समय हुआ, जब सेना का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर बैटरी चश्मा के पास रविवार सुबह 11:30 बजे हुआ। यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे सेना के काफिले का हिस्सा था। इसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया गया।
Ramban, Jammu and Kashmir: An accident took place at Battery Chasma on NH44, involving an Army vehicle that rolled into a deep gorge. Police, SDRF, Civil Quarter, and Army teams responded promptly, and a rescue operation is currently underway pic.twitter.com/lZm3yg6JQT — IANS (@ians_india) May 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
राजगढ़ के भियापुरा गांव में पसरा मातम: सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ड्राइविंग सीख रही महिला की कार ने 5 बच्चों को मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
तीन सैनिक हुए शहीद
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। उनके शवों को खाई से निकाला जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होकर धातु के ढेर में तब्दील हो गया।
जम्मू-कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हादसे की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे अन्य जवानों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों ने जताया शोक
इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद जवानों के परिवारों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। सेना की ओर से मृतकों को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
