- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Army Official Pays Tribute Mortal Remains Of Sepoy Gaykar Sandip Pandurang
अहिल्यानगर के ‘लाल’ को दी गई श्रद्धांजलि, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शहीद हुए थे संदीप
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक गायकड़ संदीप पांडुरंग को शुक्रवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई।
- Written By: आकाश मसने

सेना के अधिकारी ने सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की (सोर्स: पीटीआई)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार से आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। गुरुवार को इस ऑपरेशन के दौरान में सैनिक गायकर संदीप पांडुरंग शहीद हो गए थे। शुक्रवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल में शहीद जवान संदीप को श्रद्धांजलि दी गई।
व्हाइट नाइट कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल शैलेन्द्र सिंह ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र समर्पित किया। अधिकारियों ने बताया कि मेजर जनरल सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारियों, पुलिस, बीएसएफ और नागरिक अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटे शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि दी और पुष्पचक्र चढ़ाया।
किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों द्वारा गुरुवार को शुरू किए गए घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांडुरंग शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के सिंहपोरा-चटरू इलाके में छिपे हुए चार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
गायकर संदीप पांडुरंग महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की अकोले तहसील के करंदी गांव के निवासी थे। वह किश्तवाड़ जिले में तैनात 17वीं राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत थे।
आतंकवादियों की मौजूदगी सूचना पर शुरू हुआ अभियान
अधिकारियों ने बताया कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया और उस दौरान सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुरुवार सुबह किश्तवाड़ के चटरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है और आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है।
‘असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं’, जयशंकर-राहुल विवाद में आया नया ट्विस्ट; मचा सियासी बवाल
व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि ‘‘अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और सर्वोत्तम चिकित्सा उपचारों के बावजूद उसकी मौत हो गई।”
शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी
आतंक विरोधी अभियान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी जारी है। चटरू के जंगल में 3 आतंकी छिपे होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें खूंखार कमांडर सैफुल्ला भी हो सकता है। सुरक्षा बल दुर्गम पहाड़ी इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Army official pays tribute mortal remains of sepoy gaykar sandip pandurang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














