- Hindi News »
- India »
- Congress Nishikant Dubey Rahul Gandhi 1991 Agreement With Pakistan Supriya Shrinet
‘असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं’, जयशंकर-राहुल विवाद में आया नया ट्विस्ट; मचा सियासी बवाल
राहुल गांधी ने पिछले दिनों एस जयशंकर पर पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत होने वाली सैन्य कार्रवाई से पहले जानकारी देने का आरोप लगाया था। अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद को अपने निशाने पर लिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

विदेश मंत्री जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर से पहले भारत की तरफ से पाकिस्तान को दी गई जानकारी पर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले पर बीजेपी भी हमलावर हो गई है। शुक्रवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह समझौता तो 1994 में कांग्रेस सरकार में हुआ था। ऐसे में असली देशद्रोही तो कांग्रेसी हैं।
निशिकांत ने आरोप लगाया कि, 1991 में कांग्रेस ने चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया था तब भारत-पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ था। 1994 में पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार आई तो ये समझौता लागू हुआ।
कांग्रेस पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, राहुल जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है । 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ ,विदेश मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है? बता दें कि राहुल ने सवाल उठाए थे कि भारत की कार्रवाई से पहले पाकिस्तान को क्यों जानकारी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
कांग्रेस ने किया पलटवार
निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, सबसे पहले तो निशिकांत दुबे बार-बार अपनी मूर्खता का परिचय देते हैं। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह संभवतः अप्रैल 1991 में हुआ समझौता है। यह समझौता शांतिकाल के लिए है। यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि शांतिकाल में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोई गलतफहमी न हो।
मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, उतरने ही वाला था भारतीय सांसदों का विमान तभी मचा हड़कंप
राहुल गांधी की बात सच हुई
इस बार हमारी कार्रवाई तब हुई, जब हमारे ऊपर आतंकी हमला हुआ। तो सबसे पहले निशिकांत दुबे और भाजपा यह स्वीकार कर रहे हैं कि विदेश मंत्री जयशंकर ने सूचना दी और राहुल गांधी जो कह रहे थे, वह सच था। जयशंकर ने पाकिस्तान को सूचना दी और भाजपा खुद इसकी पुष्टि कर रही है।
Congress nishikant dubey rahul gandhi 1991 agreement with pakistan supriya shrinet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













