- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Anti Terror Crackdown Centre Should Tread Carefully Not Alienate Innocent People Says Mehbooba Mufti
‘…खामियाजा न भुगतना पड़े’, आतंकियों के घर उड़ाने पर महबूबा मुफ्ती ने सरकार से क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किए जाने के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को केंद्र से सावधानी से काम करने का आग्रह किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

महबूबा मुफ्ती (सौ:-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी तंत्र के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि केंद्र को सावधानी से कदम उठाना चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार को हाल में पहलगाम हमले के बाद सावधानी से काम लेना चाहिए और आतंकवादियों तथा नागरिकों के बीच अंतर करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि सरकार को यह ध्यान रखना चाहिये किे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों, खासकर आतंकवाद का विरोध करने वाले किसी भी तरह से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि वह अधिकारियों को निर्देश दे कि वे इस बात का ध्यान रखें कि निर्दोष लोगों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
The Government of India must tread with caution and carefully distinguish between terrorists and civilians following the recent Pahalgam attack. It must not alienate innocent people, especially those opposing terror. There are reports of thousands being arrested and scores of… — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 27, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सरकार की ओर से शुरू की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘हजारों लोगों को गिरफ्तार किये जाने और आतंकवादियों के साथ-साथ आम कश्मीरियों के भी मकानों को ध्वस्त किए जाने की खबरें हैं।” दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कही जानी वाली बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘जो कहने वाले लोग 70 साल में पैदा नहीं हुए…’, मौलाना मदनी ने मोहन भागवत के ‘घर वापसी’ वाले बयान पर क्या कहा?
क्रिकेट मैच में ड्रिंक ब्रेक के दौरान दिल दहलाने वाली घटना, मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत
सूडान में मौत का तांडव…कोर्डोफान क्षेत्र में कई जगहों पर घातक ड्रोन हमले, 77 लोगों की दर्दनाक मौत
PM बनते ही एक्शन मोड में तारिक रहमान, पहली कैबिनेट मीटिंग में दिखाए सख्त तेवर, बनाया अगले 180 दिन का प्लान
‘हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है’
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। पीएम ने कहा यह घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा एवं कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, देश और कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं है तथा वे चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Anti terror crackdown centre should tread carefully not alienate innocent people says mehbooba mufti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में दर्दनाक हादसा: दीवार से टकराकर नाले में कूदी तेज रफ्तार कार, 3 भाइयों समेत 4 युवकों की मौत
Feb 19, 2026 | 09:08 AMबांग्लादेश पीएम तारिक रहमान का बड़ा वादा: हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा होगी सुनिश्चित
Feb 19, 2026 | 09:05 AMइंडिया में जल्द बदलने वाला है ड्राइविंग का स्टाइल! बिना क्लच वाली गाड़ियों का होगा बोलबाला, जानें इसके फायदे
Feb 19, 2026 | 09:02 AM‘जो कहने वाले लोग 70 साल में पैदा नहीं हुए…’, मौलाना मदनी ने मोहन भागवत के ‘घर वापसी’ वाले बयान पर क्या कहा?
Feb 19, 2026 | 08:59 AMछत्रपति संभाजीनगर: शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गिरोह पर कसा शिकंजा
Feb 19, 2026 | 08:50 AMगड़चिरोली पुलिस का बड़ा एक्शन: 800 जवानों ने 24 घंटे में ढहाए 44 नक्सल स्मारक; एटापल्ली से भामरागड़ तक हड़कंप!
Feb 19, 2026 | 08:50 AMअमेरिकी हमले के डर से ईरान की बड़ी किलाबंदी: परमाणु ठिकानों को बनाया ‘अदृश्य’ बंकर
Feb 19, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM













