-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Ammonium Nitrate Explosion At Nowgam Police Station In Srinagar Almost 7 People Killed 27 Injured
श्रीनगर के नौगाम थाने में फरीदाबाद से जब्त किया गया विस्फोटक जांच के दौरान फटा, 9 जवान शहीद
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Nowgam Police Station Explosion: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हो गया है। थाने में रखे जब्त विस्फोटकों के एक बड़े ढेर में धमाका होने से 9 जवानों की मौत हो गई।

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, फोटो- सोशल मीडिया
Nowgam Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात एक पुलिस थाने में रखे जब्त विस्फोटकों के एक बड़े ढेर में धमाका होने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह विस्फोटक ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में फरीदाबाद से जब्त किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार रात भीषण धमाका हो गया। यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी और एक एफएसएल टीम ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, इस दुर्घटनावश हुए हादसे में हताहत हुए जवानों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं।
नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका
जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना परिसर में शुक्रवार रात को एक भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा बल के जवान खोजी कुत्तों के साथ जांच में जुट गए हैं। घटना के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां थाने पहुंचीं और फिलहाल थाने की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम जब्त किए गए विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रही थी और उसका निरीक्षण कर रही थी। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि परिसर में मौजूद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
फरीदाबाद से लाया गया था 360 किलो विस्फोटक
जिस विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ, वह ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त करके लाई गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के किराए के आवास से कुल 360 किलोग्राम विस्फोटक जब्त करके लेकर आई थी।
डॉ. मुजम्मिल गनई इस मॉड्यूल का एक संदिग्ध है, जिसे अब तक गिरफ्तार किए गए 8 संदिग्धों में शामिल बताया गया है। डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में मौलवी इस्ताक से मकान किराये पर लिया था, जहां छापेमारी के दौरान यह विस्फोटक बरामद किया गया था। यह मामला ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ के संबंध में 19 अक्टूबर को दर्ज किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट के समय पूरी 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री उसी पुलिस थाने में रखी गई थी या नहीं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में हार के बाद TMC सांसद की मांग, ममता बनर्जी को बनाएं INDIA ब्लॉक का ‘चेहरा’
दिल्ली विस्फोट से जुड़ रहे हैं तार
सूत्रों के मुताबिक, इस विस्फोटक के तार 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके से भी जुड़ रहे हैं। दिल्ली धमाके से पहले फरीदाबाद से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए गए थे। इसके बाद, फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 3 डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें डॉ. मुजम्मिल भी शामिल था। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा ले जाए गए इसी विस्फोटक की जांच के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण धमाका हुआ।
Ammonium nitrate explosion at nowgam police station in srinagar almost 7 people killed 27 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














