-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Amit Shah Lashed Out At Congress And Nc In Nowshera Rally
नौशेरा में कांग्रेस और NC पर बरसे अमित शाह, पाकिस्तान को भी दी चेतावनी, कहा- गोली चलाई तो जवाब गोले से देंगे
- Written By: रीना पंवार
चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी पत्थरबाज या आतंकवादी को रिहा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता तब तक पाकिस्तान से भी कोई बातचीत नहीं होगी।

4 पुश्तें भी आ जाएंगी तो भी 370 वापस नहीं होगा, महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह
नौशेरा (जम्मू-कश्मीर) : नौशेरा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी पत्थरबाज या आतंकवादी को रिहा नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए बयानों की भी आलोचना की और कहा कि किसी को भी वंचित वर्गों को दिए गए आरक्षण को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना के समर्थन में नौशेरा में आयोजित एक चुनावी रैली में ये सब कहा। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के युवाओं को शेर करार देते हुए कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं।” शाह ने कहा, ‘‘नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन पत्थरबाजों और आतंकवादियों को रिहा करना चाहते हैं, जैसा कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि उनकी सरकार बनने पर इसे पूरा किया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला जम्मू की पहाड़ियों में आतंकवाद के फिर से पनपने की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह मोदी सरकार है और हम आतंकवाद को पाताल में दफना देंगे। किसी भी आतंकवादी या पत्थरबाज को रिहा नहीं किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने भारत को लौटाईं 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां, PM मोदी ने जो बाइडेन को कहा थैंक्यू
सम्बंधित ख़बरें
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
कैलारस में भाजपा नेता अशोक राणावत ने गोली मारकर की खुदकुशी, खौफनाक कदम उठाने से पहले मांगी थी माफी
‘अंतरात्मा की आवाज’ साइकिल यात्रा लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
पाकिस्तान से नहीं होगी कोई बातचीत
भाजपा नेता ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता तब तक पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। मैं अपने शेरों (जम्मू-कश्मीर के युवाओं) से बात करूंगा, पाकिस्तान से नहीं।” अमित शाह ने सीमा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा वर्षों में बनाए गए भूमिगत बंकरों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे ढांचों की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सीमा पार से किसी के पास गोली चलाने की ताकत नहीं है।
नौशेरा की जनता जम्मू-कश्मीर से दहशतगर्दी को समाप्त करने वाली भाजपा के साथ है। नौशेरा की जनसभा से लाइव… https://t.co/gpkDVnPbF0 — Amit Shah (@AmitShah) September 22, 2024
नहीं खत्म करेंगे आरक्षण
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “यदि वे गोली चलाएंगे तो हम गोले से जवाब देंगे।” उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर नेकां-कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि किसी को भी पहाड़ी, गुज्जर, दलित, अन्य पिछड़े वर्गों सहित वंचित वर्गों को दिए गए आरक्षण को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको पात्र समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने की इजाजत नहीं है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Amit shah lashed out at congress and nc in nowshera rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
90s Actress Madhoo: ‘9 साल में इतना काम किया…, ‘अभिनेत्री मधु ने सुनाई अपने करियर की अनकही कहानी
Jul 05, 2026 | 04:21 PMएक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
Jul 05, 2026 | 04:21 PMछतरपुर:आकाशीय बिजली से महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Jul 05, 2026 | 04:19 PMAli Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PMजोगेश्वरी कोचिंग टर्मिनल का 55% काम पूरा, जनवरी 2027 से दौड़ेंगी ट्रेनें, मेल-एक्सप्रेस का सफर होगा आसान
Jul 05, 2026 | 04:12 PMIndore News: पूर्व कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव का राहुल गांधी को खुला पत्र, पार्टी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Jul 05, 2026 | 04:11 PMयवतमाल में कीटजन्य रोग नियंत्रण अभियान तेज, डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Jul 05, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM














