-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Today Weather Monsoon Reached Entire Country A Week Ago
एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, अब होगी झमाझम बारिश, जानिए आज का मौसम
- Written By: आकाश मसने
दिल्ली में मानसून की एंट्री के साथ ही मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने 30 जून को कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भारी की चेतावनी भी जारी की है।

नई दिल्ली में बारिश के दौरान कर्तव्य पथ का दृश्य (सोर्स: पीटीआई)
दिल्ली में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी है। इसके बाद मौसम विभाग ने ऐलान कर दिया है कि अब मानसून ने पूरे देश कवर कर लिया है। इसके चलते 29 जून को दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मानसून अपनी सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तरी राज्यों में बारिश हुई और कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हुआ। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है लेकिन इस बार समय से पहले पहुंच चुका है।
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में 30 जून को भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के लिए मूसलाधार वर्षा का ऐसा ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की जान जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बादल फटने का खतरा! त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर सहित 5 तालुकाओं में स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें
ठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
मुंबई पर आफत का डबल अटैक, भारी बारिश के साथ तूफानी हवा, जर्जर इमारतों और वृक्षों से रहें दूर
हिमाचल प्रदेश में आज बंद रहेंगे स्कूल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौसम विभाग द्वारा रविवार को भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए जारी किए गए ‘रेड’ अलर्ट के मद्देनजर कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों के उपायुक्तों को 30 जून को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी मानसूनी बारिश के बाद ब्यास नदी उफान पर (सोर्स: पीटीआई)
मौसम विभाग ने रविवार शाम को जारी संशोधित चेतावनी में कहा कि सोमवार शाम तक कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तथा कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में मानसून एक्टिव
हरियाणा में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर पंचकूला और झज्जर में रविवार देर रात से बारिश हो रही है। अभी फरीदाबाद, पानीपत और झज्जर में बादल छाए हुए हैं। बारिश के आसार हैं।
यूपी के 35 जिलों भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में सोमवार को बारिश का अलर्ट है। 35 जिलों में भारी, जबकि 40 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में बाढ़ और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है।
बिहार के 12 में रेड अलर्ट
30 जून से दक्षिण बिहार में मॉनसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ने सोमवार से दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में तेज बारिश होगी। नवादा, गया, रोहतास और औरंगाबाद समेत 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में बिजली की कड़क के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
कोविड-19: देशभर में कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले, 3 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में भी बारिश के आसार
पुणे मौसम विभाग कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मूलसाधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और मूलसाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
Today weather monsoon reached entire country a week ago
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिके
Jul 06, 2026 | 09:53 PM‘BJP राज में एमपी बना नशे का सुरक्षित ठिकाना’, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; CM मोहन यादव से मांगा जवाब
Jul 06, 2026 | 09:52 PMCSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
Jul 06, 2026 | 09:41 PMपुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:39 PMहादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PMग्वालियर में CM मोहन यादव का ऐक्शन; कृषि विश्वविद्यालय से 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना का भूमि पूजन
Jul 06, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PM
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM














