अमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट! 9 अगस्त से पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला
Amarnath Yatra 2026: अरमनाथ यात्रा बारिश के कारण 9 अगस्त से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा रोक दी जाएगी। अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
- Written By: प्रिया जैस
अमरनाथ यात्रा रोकी गई (सौजन्य-IANS)
Amarnath Yatra Latest Updates: जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिवीजन में हाल ही में हुई बारिश के कारण यात्रा के रास्तों के कुछ संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत और रखरखाव के लिए, 9 अगस्त से पहलगाम और बालटाल दोनों ही रास्तों पर अमरनाथ यात्रा रोक दी जाएगी। किसी भी यात्री को यहां से घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
3 जुलाई को शुरू हुई 57 दिनों की इस यात्रा में अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा 28 अगस्त को पहलगाम रास्ते से पारंपरिक ‘छड़ी मुबारक’ समारोह के साथ संपन्न होगी।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कड़ी नजर
अधिकारियों ने कहा कि मौसम की स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। मौसम के हिसाब से हालात का जायजा लिया जाएगा और इस दौरान जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी, क्योंकि तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप तक पहुंचने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद
आपको बताते चलें, कि यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और यह 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्योहारों के साथ संपन्न होगी। फिलहाल दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप रूट से यात्रा करने की इजाजत किसी भी यात्री को नहीं है, क्योंकि वहां ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है।
जम्मू-राजौरी-पुंछ हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई गई
राजौरी में स्वतंत्रता दिवस और अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-राजौरी-पुंछ हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, CRPF, CISF और सेना के जवान कड़ी जांच कर रहे हैं और चौबीसों घंटे निगरानी रख रहे हैं।
Rajouri, Jammu & Kashmir: Security has been intensified along the Jammu-Rajouri-Poonch Highway ahead of Independence Day and Shri Amarnath Yatra. Police, CRPF, CISF and Army personnel are conducting strict checks and maintaining round-the-clock vigilance. pic.twitter.com/8NkeEAJtz2 — IANS (@ians_india) August 8, 2026
यात्री उत्तर कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप से यात्रा कर रहे हैं। इससे पहले, अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने के सात साल बाद सुरक्षा कारणों से एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा गुरुवार को फिर से शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद
बालटाल बेस कैंप पहुंचा तीर्थयात्रियों का समूह
अमरनाथ यात्रा के लिए 1,801 तीर्थयात्रियों का एक नया समूह (जिसे अधिकारियों ने 28वां जत्था बताया) कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 2.45 बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे में 1,347 पुरुष, 351 महिलाएं, 89 साधु और 14 साध्वियां शामिल थीं, जो 74 गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे। इस साल 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से 4.71 लाख से ज्यादा यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं।
