Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामबन हादसे में घायलों की मदद का LG सिन्हा ने दिया निर्देश, 36 लोगों को आई चोटें

जम्मू-कश्मीर के रामबन में अनियंत्रित बस ने 4 बसों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 36 लोग घायल हो गए। घटना के एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 05, 2025 | 09:08 PM

मनोज सिन्हा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रामबन/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को ब्रेक फेल होने के कारण एक बस के चार खड़ी बसों में टक्कर मार देने से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे विभिन्न राज्यों के कम से कम 36 श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम आधार शिविर की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। सभी घायल व्यक्ति रामबन जिला अस्पताल में उपचार के बाद फिर से यात्रा में शामिल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक बयान में कहा, “चंद्रकूट में उस वक्त एक छोटी दुर्घटना हुई, जब पहलगाम जाने वाला एक वाहन ब्रेक फेल होने के कारण अन्य खड़े वाहनों से टकरा गया।” उन्होंने कहा कि इस घटना में 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आईं।

एलजी सिन्हा बोले- सभी सुरक्षित

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला! अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए, 26000 क्विंटल धान गायब

खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट सुलगा रहीं महिलाएं, ईरान में उठ खड़ा हुआ नया तूफान, देखें वायरल फोटोज

खुद को भगवान समझने लगे ट्रंप, फिर दिया विवादित बयान, कहा- जो मन में आएगा करूंगा…

बयान में कहा गया कि प्रारंभिक उपचार के बाद तीर्थयात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्होंने यात्रा फिर से शुरू कर दी। उपराज्यपाल ने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी भक्त सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा है। संबंधित अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय लागू करने और सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने एवं यात्रा मार्ग पर भोजन और दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”

तीर्थयात्रियों की परेशानी मुक्त यात्रा के लिए निर्देश

इससे पहले उपराज्यपाल ने जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान से बात की और उन्हें घायल तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने तथा तीर्थयात्रियों की परेशानी-मुक्त यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। इससे पहले रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास

36 people injured in bus accident in jammu and kashmir lg sinha ordered help

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 09:08 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Manoj Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.