Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शांति से आप अपने घर में रह सकते है जबतक…., राष्ट्रीय सेना दिवस की 74वीं वर्षगाठ आज, जाने क्यों मनाया जाता है

  • By रवि शुक्ला
Updated On: Jan 15, 2022 | 03:48 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

शांति से आप अपने घर में रह सकते है जबतक की भारतीय सेना सीमा पर तैनात है…… भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को सेना के सैनिकों की वीरता और राष्ट्र और उसके नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष सेना दिवस की 74वीं वर्षगांठ होगी।

क्यों मनाया जाता है सेना दिवस?

भारतीय सेना की आधिकारिक रूप से स्थापना 1 अप्रैल, 1895 को हुई थी। हालाँकि, यह 1949 में ही हुआ था जब देश को इसका पहला प्रमुख मिला था। 15 जनवरी 1949 को, लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ, जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सेना दिवस दरअसल सेना की आजादी का जश्न है।  इस समय 11 लाख 30 हजार भारतीय सैनिक थल सेना में अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं, जबकि 1948 में सेना में तकरीबन दो लाख सैनिक थे।  सेना दिवस देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने की प्रेरणा का पवित्र अवसर माना जाता है साथ ही यह देश के जांबाज रणबांकुरों की शहादत पर गर्व करने का एक विशेष मौका भी है।

सम्बंधित ख़बरें

Indian Army Day: आजादी के बाद भी अंग्रेजों के पास थी भारतीय सेना! जानें 15 जनवरी की वो ऐतिहासिक घटना

Indian Army Day: …तो आज लेह भारत का हिस्सा नहीं होता, यहां पढ़िए भारतीय सेना से जुड़ी अनसुनी कहानी

कहां मनाया जाता है सेना दिवस?

सेना दिवस इंडिया गेट, सेना के सभी कार्यालयों और मुख्यालयों पर मनाया जाता है। मुख्य सेना दिवस परेड दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में होती है। इस अवसर पर वीरता पुरस्कार और सेना पदक प्रदान किए जाते हैं। 2020 में, कैप्टन तानिया शेरगिल सेना दिवस परेड की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। उस वर्ष 15 सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से नवाजा गया था। तीसरी कोविड लहर और संक्रमितों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष कड़े प्रोटोकॉल के बीच उत्सव मनाया जाएगा।

भारतीय सेना की कार्यकुशलता

सेना आज ना सिर्फ हमारी रक्षा के लिए सीमाओं पर प्रहरी का किरदार निभाती है बल्कि यही सेना हमारे लिए आंतरिक समस्याओं में भी सहायक सिद्ध होती हैं। बाढ़ आ जाए तो सेना, आतंकियों से लड़ना हो तो सेना, सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर दें तो सेना, पुल टूट जाए तो सेना, चुनाव कराने हों तो सेना, तीर्थ यात्राओं की सुरक्षा भी सेना के हवाले है। हमारे जवान जागते हैं तो ही हम चैन से सोते हैं। 

You can live in your home in peace till 74th anniversary of national army day today know why it is celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2022 | 03:48 AM

Topics:  

  • Indian Army Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.