Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2024: भारत का अपमान करना इस देश को पड़ा था महंगा, जनता ने ‘Boycott’ कर हिला के रख दी थी..

साल 2024 की शुरुआत में ही देश में एक ऐसे आंदोलन ने जोर पकड़ा था, जिसने एक देश की पूरी तरह से अर्थव्यवस्था ही बदल दी। साथ ही भारत की जनता ने उस देश को....

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 28, 2025 | 06:04 PM

भारत मालदीव विवाद (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: 2024 भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साल रहा है। इसमें कई ऐसे किस्से और घटनाएं रही है, जिसने भारत और भारत के विदेशों से संबंधों में काफी गहरा असर डाला है। इनमें से एक किस्सा तो हमें साल की शुरुआत में जनवरी में ही देखने मिल गया था। जी हां, ये हम उस घटना की बात कर रहे है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक यात्रा ने पूरे देश को हिला के रख दिया था और बात बायकॉट करने तक की आ गई थी। चलिए आपको विस्तार से बताते है।

साल की शुरुआत में जनवरी 2024 में, भारत और मालदीव के बीच काफी अच्छे संबंध रहे है जो कि पारंपरिक रूप से मजबूत रहे हैं। लेकिन साल की शुरुआत में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया और उसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे संबंधित पोस्ट डाला था तब मालदीव ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया।

नरेंद्र मोदी का किया अपमान

मालदीव के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की आलोचना की और अपमानजनक टिप्पणियां की। मालदीव द्वारा किए गए इस अपमान के बाद भारत के सभी नागरिकों ने मालदीव के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ पूरे मालदीव की आलोचना की और शुरुआत हुई मालदीव बायकॉट की।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में बनेगी किसकी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, जानिए किसे लगेगा झटका

11 जनवरी को सोमनाथ में ‘स्वाभिमान पर्व’, PM मोदी करेंगे शिरकत; भक्ति और भव्यता का दिखेगा संगम

नेहरू ने बनाई दूरी…मोदी के लिए जरूरी, सोमनाथ से बंगाल और असम को साधेंगे PM? विपक्ष हो जाएगा बेदम!

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

बता दें कि भारत से अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव जाना पसंद करते है और खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी। ऐसा कहा जा सकता है कि मालदीव की आर्थिक स्थिति एक तरह से पर्यटन पर निर्भर है और भारत से ही सबसे ज्यादा पर्यटक मालदीव घूमने जाते है। लेकिन इस घटना के बाद सभी सभी ने छुट्टियां मनाने का बहिष्कार करने का आह्वान किया था जो कि पूरे देश में तेजी से फैल गया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जनवरी में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद महासागर में भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास को बढ़ावा देने के भारत सरकार के प्रयास के तहत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लक्षद्वीप में एक द्वीप की तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ ही उन्होंने भारतीयों को एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित किया था।

आपको बताते चले कि 7 जनवरी को, मालदीव के तीन मौजूदा उप-मंत्रियों- मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम मजीद ने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीयों के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणी की, जो उनके लक्षद्वीप दौरे को लेकर की गई थी। इन टिप्पणियों के बाद भारत में मालदीव पर तीखी टिप्पणियां होने लगी साथ ही मालदीव भारतीयों द्वारा और सेलिब्रिटीज द्वारा ट्रोल किया जाने लगा।

नेताओं को किया था ट्रोल

इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू इस मुद्दे से खुद को दूर कर लिया और तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। अप्रैल में निलंबित मंत्रियों में से एक मरियम शिउना ने भारतीय ध्वज के बारे में ट्विटर पर मज़ाक उड़ाया हुए एक पोस्ट किया था । पोस्ट पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने माफ़ी मांगी।

#BoycottMaldives” ट्रेंड

मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी से भारत में व्यापक आक्रोश फैल गया, कई लोगों ने द्वीप देश में अपनी छुट्टियां रद्द कर दीं। सोशल मीडिया पर हैशटैग “#BoycottMaldives” ट्रेंड करने लगा। विपक्षी नेता और राजनीतिज्ञ शरद पवार ने कहा, “वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, और अगर किसी दूसरे देश का कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर बैठा हुआ हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए। हम देश के बाहर से प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।”

मालदीव को उठाना पड़ा भारी नुकसान

इस मामले के बाद 2023 की तुलना में 2024 के पहले चार महीनों में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 42% की गिरावट आई थी, जिससे मालदीव को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। पर्यटकों के न होने से उन पर मालदीव को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद मालदीव ने भारत से माफी मांगी और मालदीव का बायकॉट न करने की गुजारिश की।

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा, “मालदीव के लोगों को खेद है; हमें खेद है कि ऐसा हुआ।” उन्होंने भारतीय पर्यटकों को अपनी छुट्टियों के दौरान यहां आने की इच्छा भी व्यक्त की और आश्वासन दिया कि इस घटना से देश के आतिथ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने सरकार से भारत के साथ विवाद को सुलझाने का आग्रह किया।

Year ender 2024 india boycott maldives affected its economy for insulting pm narendra modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 10:04 AM

Topics:  

  • India Maldives Conflict
  • Maldives
  • Narendra Modi
  • Year Ender 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.