- Hindi News »
- India »
- Women Day India First Female Doctor Anandibai Joshi Know Her Story
Women’s Day Special: 14 साल की उम्र में बनी मां, बेटे की बीमारी से हुई मौत तो बन गई भारत की पहली महिला डॉक्टर
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के कहानी बता रहे हैं जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया और आदर्श बनीं। आइए जानते हैं देश की पहली महिला डॉक्टर के बारे में...
- Written By: आकाश मसने

पहली महिला डाॅक्टर आनंदीबाई जोशी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: आज पूरी दुनिया में कई महिलाएं कड़ी मेहनत और पढ़ाई के बाद अच्छी और उच्च रैंकिंग वाली नौकरियां कर रही हैं। महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाने में इतिहास की कई नायिकाओं की भूमिका अहम है। भले ही आज महिलाएं मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं और मेडिकल की डिग्री हासिल कर रही हैं, इंजीनियर बन रही हैं, लेकिन इन क्षेत्रों से जुड़कर भविष्य में महिलाओं के लिए रास्ता खोलने वाली और प्रेरणा बनने वाली महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी।
जिस दौर में महिलाओं को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी, उस दौर में विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने और भारत की पहली महिला डॉक्टर बनने का श्रेय आनंदीबाई गोपालराव जोशी को जाता है।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी महिलाओं के कहानी बता रहे हैं जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया और आदर्श बनीं। आइए जानते हैं देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी बेन गोपालराव जोशी के बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
भारत ने मनवाया लोहा…4 बिलियन के पार हुआ डिफेंस एक्सपोर्ट, अमेरिका-इजरायल समेत कई देश हुए ब्रह्मोस के मुरीद
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
आज की ताजा खबर 3 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आनंदीबेन जोशी की जीवनी
आनंदी बेन जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को पुणे के एक जमींदार परिवार में हुआ था। आनंदी का असली नाम यमुना था, जो उनके माता-पिता ने रखा था, लेकिन शादी के बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें आनंदी कहना शुरू कर दिया। उन दिनों शादी के बाद लड़कियों का सरनेम ही नहीं बल्कि नाम भी बदल जाता था।
16 साल बड़े आदमी से शादी
ब्रिटिश शासकों ने महाराष्ट्र में जमींदारी प्रथा को खत्म कर दिया था। जिसके बाद आनंदी के परिवार की हालत खराब हो गई। आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवार ने आनंदी की शादी महज 9 साल की उम्र में गोपालराव से कर दी। गोपाल राव की उम्र 25 साल थी और उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। गोपाल राव आनंदी से 16 साल बड़े थे।
आनंदी 14 साल की उम्र में मां बन गई
हालांकि, उनके पति और ससुराल वालों ने आनंदी को बहुत प्यार से रखा। आनंदी 14 साल की उम्र में मां बन गई। लेकिन उनका नवजात बच्चा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसके कारण जन्म के 10 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्चे को खोने का दर्द आनंदी के लिए असहनीय था, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि किसी भी बच्चे को बीमारी से नहीं मरने देंगी।
आनंदी बेन का डॉक्टर बनने का सफर
इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आनंदी ने डॉक्टर बनने का फैसला किया और अपने पति को अपनी इच्छा बताई। उनके पति ने आनंदी का साथ दिया। लेकिन समाज और उनके अपने परिवार ने आनंदी की आलोचना शुरू कर दी। इन सबके बावजूद गोपालराव ने आनंदी को शिक्षा के लिए मिशनरी स्कूल में भेजा। फिर उन्होंने कलकत्ता से संस्कृत और अंग्रेजी की पढ़ाई की।
पहली महिला डाॅक्टर आनंदीबाई जोशी (सोर्स: एक्स@Vinod_r108)
1880 में गोपालराव ने एक मशहूर अमेरिकी मिशनरी को पत्र लिखकर अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई के बारे में सारी जानकारी जुटाई। उनका परिवार और समाज उनकी पढ़ाई से सहमत नहीं था, इसलिए उनके विदेश जाकर पढ़ाई करने का काफी विरोध होना लाजिमी था। लेकिन आनंदी की जिद और पति के सहयोग ने किसी को भी उनके लक्ष्य के आड़े नहीं आने दिया।
अमेरिका से डॉक्टर की डिग्री
आनंदी ने पेंसिलवेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। इसके लिए उन्होंने अपने सारे गहने बेच दिए। इस कदम में कुछ लोगों ने आनंदी का साथ दिया और उन्हें 200 रुपये की मदद की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अन्य सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
19 साल की उम्र में पहली महिला डॉक्टर
आनंदी ने महज 19 साल की उम्र में एमडी की डिग्री हासिल की। यह डिग्री पाने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। बाद में आनंदी बाई भारत लौट आईं और कोल्हापुर स्टेट के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड की प्रभारी डॉक्टर नियुक्त हुईं। लेकिन अपनी मेडिकल प्रैक्टिस के दौरान वह टीबी की शिकार हो गईं। 26 फरवरी 1887 को महज 22 साल की उम्र में आनंदीबाई की इस बीमारी के कारण मौत हो गई।
Women day india first female doctor anandibai joshi know her story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














