सरेराह महिला ही इज्जत पर डाला गया हाथ, कांग्रेस के मंत्री ने दिया मुलायम सिंह यादव जैसा बयान, BJP ने मचाया बवाल, देखें-वीडियो
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बेंगलुरु में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर बयान देते हुए कहा कि ''ऐसी घटनाएं कभी-कभी बड़े शहरों में हो जाती हैं।'' उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर व घटना का फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेन यो रीटा….आपने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ये मशहूर डायलॉग तो सुना ही होगा। लेकिन कर्नाटक के एक मंत्री ने एक आपराधितक घटना को लेकर कुछ ऐसा ही कह दिया, जिस पर विवाद होना तय है। कुछ लोग इसे दिवंगत समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के ‘लड़कों से गलतियां हो जाती हैं’ वाले बयान से भी जोड़ रहे हैं।
हाल ही में बेंगलुरु की एक गली में एक महिला से एक शख्स द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां सुनसान गली से गुजर रही हैं। तभी पीछे से एक शख्स दौड़ता हुआ आता है और एक लड़की से छेड़छाड़ कर भाग जाता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। अब इस घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विवादित बयान दिया है।
क्या कुछ बोले जी परमेश्वर
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बेंगलुरु में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर बयान देते हुए कहा कि ”ऐसी घटनाएं कभी-कभी बड़े शहरों में हो जाती हैं।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। मंत्री ने कहा, ”बड़े शहरों में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। कानून के तहत जो भी कार्रवाई करनी होगी, की जाएगी। मैंने पुलिस कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Home Minister G Parmeswara says, “Incidents like these tend to happen here and there in a big city like this. Whatever legal action needs to be taken will be done in accordance with the law. I have also instructed our commissioner to increase beat… https://t.co/28wRCjTGB3 pic.twitter.com/ylkawbEzzD — ANI (@ANI) April 7, 2025
भाजपा ने काटा बवाल
भाजपा प्रवक्ता प्रशांत जी ने कहा, ‘यह बेहद असंवेदनशील बयान है। क्या वह महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और अपराध को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं? वह जिम्मेदारी से बच रहे हैं और खुद को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते। इस मुद्दे पर और हंगामा होने की संभावना है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती के साथ सुनसान सड़क पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना ने कर्नाटक में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना बेंगलुरु में बीटीएम लेआउट एरिया की बताई जा रही है।#bengaluru #sexuallyAssault #Crime pic.twitter.com/mHq39fpywk — Khushbu_journo (@Khushi75758998) April 7, 2025
3 अप्रैल की सुबह-सुबह बेंगलुरु के सुद्दागुंटेपल्या के भारती लेआउट में दो महिलाएं सड़क पर टहल रही थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक अचानक उनके पास आया, एक महिला को दीवार से धक्का दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर भाग गया।
क्राइम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और केस दर्ज कर लिया। घटना पर आक्रोश के बाद पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। लोगों की प्रतिक्रिया मंत्री के बयान पर लोगों ने गुस्सा जताया है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के बयानों से अपराधियों का हौसला बढ़ता है। लोगों ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
