अद्भुत भोले तेरी माया, तू ही मेरे दिल में समाया… इन भक्तिभरे संदेशों के आज अपनों को कहें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Mahashivratri Wishes, quotes, Messages in Hindi आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन शिवभक्त सच्चे मन से करेंगे। कहते हैं इस दिन कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान कर लेता है महादेव कृपा करते है।
- Written By: दीपिका पाल
Mahashivratri 2025: आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन शिवभक्त सच्चे मन से करेंगे। कहते हैं इस दिन कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव का ध्यान कर लेता है महादेव कृपा करते है। इस शुभ दिन पर आप अपनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते है तो इन भक्तिभरे संदेशों के जरिए कर सकते है।
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि त्योहार का महत्व होता है। हमारे देश के मुख्य पर्वों में से एक इस त्योहार में भक्त धूम-धाम से दिन को सेलिब्रेट करते है। भारत के अलावा नेपाल में महाशिवरात्रि का जश्न देखने लायक होता है।
Pradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन भारत के कई जगहों पर रुद्र अभिषेक पूजा भी की जाती है जिसमें भक्त दूध, शहद, गंगाजल और दही के साथ शिव लिंग को नहलाते है, और उनकी पूजा करते हैं।
मान्यता यह है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष से देवी-देवताओं को बचाने के लिए शिव जी ने विष पिया जिसकी वजह से उनका गला नीला पड़ गया था, और उन्हें नीलकंठ के नाम से बुलाया जाने लगा।
इस शुभ दिन के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, और इसीलिए हर साल महाशिवरात्रि उनके विवाह की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। माता सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव ने कई सालों तक माता पार्वती का इंतजार किया था, और माता पार्वती से 108 साल बाद शादी की थी।
महाशिवरात्रि के मौके पर शिव जी की पालकी निकलती है और कई जगह भक्त उनके बारात का भी आयोजन करते है. पूरे दिन भक्त फलाहार करते है और अगले दिन पूजा करके उपवास तोड़ते है। भक्त रात भर जागकर भजन और कथा का आयोजन करते हैं।
