हरियाणा में 60 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं और धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश
- Written By: शुभम सोनडवले
File Photo
नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को हरियाणा (Haryana) के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज/धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिसार, हांसी, सिवानी, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल समेत आसपास के इलाकों में 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
Thunderstorms/Duststorms with light to moderate intensity rain and gusty winds with speeds of 30-60 Km/h would occur over and adjoining areas of Hissar, Hansi, Siwani, Bhiwani, Charkhi Dadri, Mattanhail, Kosali, Mahendargarh, Rewari, Narnaul, Bawal (Haryana): RWFC New Delhi (IMD) pic.twitter.com/tJtgdAO0xz — ANI (@ANI) May 30, 2023
गौरतलब है कि हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में सोमवार-मंगलवार रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
यूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
विभाग के अनुसार, पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में भी बारिश दर्ज की गई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी कल रात बारिश हुई। दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
